Homeभारतजावरा में बिखरे दक्षिण भारत के रंग: जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री...

जावरा में बिखरे दक्षिण भारत के रंग: जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार के मद्रासी थीम ने जीता सबका दिल

​जावरा। मिलकर जब कदम बढ़ाते हैं तो इतिहास बन जाता है इस कहावत को सच करते हुए जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हर आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जावरा शहर की शान बन जाता है।

​मैत्री परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस बार ग्रुप ने मद्रासी थीम पर आधारित एक बेहद अनूठा और भव्य आयोजन किया जिसने मैत्री परिवार के दंपति साथियों को सीधे दक्षिण भारत के सांस्कृतिक सफर पर ले जाने का अहसास कराया हैं उक्त विचार अंतराष्ट्रीय
डायरेक्टर अनिल धारीवाल ने व्यक्त किये

उक्त मौके पर नेचरल अवरनेयस कमेटी के चेयरमैन संदीप रांका ने कहा कि हमारी असली ताकत हमारा टीम वर्क है मैत्री परिवार का यह शानदार आयोजन इस बात का गवाह है कि जब पूरा परिवार एक दिशा में कदम बढ़ाता है, तो इतिहास खुद-ब-खुद बन जाता है हमारी भारतीय ​परंपरानुसार स्वाद और संस्कृति का अनूठा संगम ​इस विशेष उत्सव में चारों तरफ पारंपरिक दक्षिण भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। वेशभूषा से लेकर सजावट तक हर चीज में मद्रासी संस्कृति का जीवंत रूप नजर आया जो निश्चित रूप से मैत्री परिवार के सदस्यों कि सामुहिक मेहनत से सफलता पुर्वक आयोजन के लिए पूरी टीम को साधुवाद।

ग्रुप के अध्यक्ष संदीप श्रीमाल ने स्वागत भाषण देते हुए कहाँ की

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यहाँ वेशभूषा के साथ मद्रासी व्यंजन बेहद स्वादिष्ट और पारंपरिक भोजन रहा जिसने आए हुए सभी दंपति साथियों का दिल जीत लिया। इस बेमिसाल और सफल आयोजन के ​सफलता के पीछे समस्त दंपति और टीम वर्क का जादू

​इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता का श्रेय किसी एक को नहीं बल्कि पूरी मैत्री परिवार की टीम को जाता है जिसके लिए सभी दंपति साथियों का स्वागत अभिनंदन करते हैं।

उक्त जानकारी देते हुए ग्रुप के प्रचार सचिव मनीष मेहता ने बताया की ग्रुप द्वारा नगर मे प्रथम बार मद्रासी थीम पर आयोजित आयोजन में प्रवेश से लेकर ड्रेसउप, सजावट, भोजन, आदि समस्त पारम्परिक रहा है। नवीन दंपति साथियों का प्रथम बार आने पर स्वागत किया गया एवं विगत दिनों लायंस क्लब जावरा के निर्वाचन में सचिव पद पर गुरु संदीप रांका, उपाध्यक्ष पद पर पंकज कांठेड़, संचालक मंडल में विशाल चत्तर, संदीप दसेडा के निर्वाचित होने के साथ कोषाध्यक्ष पद पर विपिन चोरडिया एवं संचालक मंडल में शरद डुंगरवाल के मनोनयन होने पर स्वागत सम्मान किया गया साथ ही नवाणु यात्रा करने वाले साथियों का बहुमान किया गया कार्यक्रम का संचालन एंकर सुश्री नेहल जैन रतलाम ने करते हुए नये नयें पारंपरिक गेम एवं प्रशन मंचन करा कर सभी को बहुत गुदगुदाया

मैत्री परिवार के इस आयोजन के लिए विशेष रूप से पुर्वाध्यक्षों ​कर्मठ पदाधिकारी जिन्होंने दिन-रात एक कर आयोजन को भव्य रूप दिया। हमारी असली ताकत हम सबका टीम वर्क है यह शानदार आयोजन इस बात का गवाह है कि जब मैत्री परिवार एक दिशा में कदम बढ़ाता है तो इतिहास खुद-ब-खुद बन जाता है। संगठन की इसी ताकत के दम पर मैत्री परिवार भविष्य में भी ऐसे नए और अनोखे आयोजन करता रहेगा।

उक्त आयोजन मै मैत्री परिवार के 100 से अधिक दंपति साथी उपस्थित रहें कार्यक्रम का संचालन शरद डुंगरवाल ने किया अंत में आभार संदीप जैन ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments