मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के मडगांव रोड पर हुई। पुलिस के अनुसार, जहानागंज थाना क्षेत्र के हीसामपुर गांव निवासी महेंद्र सिंह (55) रात करीब 10 बजे सुमंगल कोल्ड स्टोरेज में अपनी नाइट शिफ्ट के लिए घर से निकले थे। काम पर जाने के दौरान, उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे एक गड्ढे में गिर गई। गुरुवार की सुबह, गुड़गांव गांव के निवासी अवधेश सिंह भदौरिया ने एक गैस प्लांट की ओर जाते समय गड्ढे में पड़े शव को देखा और 112 नंबर पर डायल करके पुलिस को सूचित किया।
कानपुर : कानपुर के फर्रुखाबाद से एक दर्दनाक कहानी सामने आई है। यहां एक 55 वर्षीय कर्मचारी रात में काम पर निकला था। बाइक सड़क किनारे एक गड्ढे में गिर गई। हादसे में घायल होने के बाद वह रात भर गड्ढे में ही फंसा रहा। गुरुवार सुबह एक राहगीर ने उसका शव देखा, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद इलाके की है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय महेंद्र सिंह के रुप में हुई है। कर्मचारी महेंद्र सिंह कोल्ड स्टोरेज में काम करता था। मृतक अपने घर का इकलौता कमाने वाला था। महेंद्र के परिवार में उनके दो बेटे और एक बेटी हैं।
रात करीब 10 बजे की है घटना
यह घटना मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के मडगांव रोड पर हुई। पुलिस के अनुसार, जहानागंज थाना क्षेत्र के हीसामपुर गांव निवासी महेंद्र सिंह (55) रात करीब 10 बजे सुमंगल कोल्ड स्टोरेज में अपनी नाइट शिफ्ट के लिए घर से निकले थे। काम पर जाने के दौरान, उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे एक गड्ढे में गिर गई। गुरुवार की सुबह, गुड़गांव गांव के निवासी अवधेश सिंह भदौरिया ने एक गैस प्लांट की ओर जाते समय गड्ढे में पड़े शव को देखा और 112 नंबर पर डायल करके पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित की पहचान करने के लिए मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर का पता लगाया और उसके परिवार को सूचित किया। बाद में शव की पहचान महेंद्र के भाई पुष्पेंद्र ने की। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। महेंद्र के परिवार में उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। वह परिवार के मुख्य कमाने वाले थे। महेंद्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार पर जीविका चलाने का संकट खड़ा हो गया है। इस बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

