Homeभारतउत्तरप्रदेशभाभी का देवर से था अफेयर, पति ने किया विरोध तो कर...

भाभी का देवर से था अफेयर, पति ने किया विरोध तो कर दी हत्या

आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में 32 वर्षीय सोलू की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी और उसके छोटे भाई भोला के बीच अवैध संबंध थे. सोलू को इसकी जानकारी होने पर वह लगातार विरोध कर रहा था. इसी वजह से दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को घर के पास खेत में फेंक दिया.

आगरा में अवैध सम्बन्ध के चलते एक भाई अपने ही बड़े भाई की जान का दुश्मन बन बैठा. उसने अपनी ही भाभी के साथ मिलकर अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं, हत्या के बाद शव को खेत में ले जाकर फेंक दिया. शव बरामदगी के बाद जांच में जुटी पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा महज 24 घंटे के अंदर ही कर दिया.

दरअसल बुधवार को थाना सदर बाजार क्षेत्र के सुल्तानपुरा में खेत किनारे एक शव पड़ा हुआ मिला था. शव पर चोट के निशान थे. आशंका थी कि हत्या के बाद शव फेंका गया होगा. मृतक की शिनाख्त 32 साल के सोलू के रूप में हुई थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और डीसीपी सिटी ने खुलासे के लिए 5 टीमों का गठन किया. मामले की जांच कर रही पुलिस को जब सच्चाई पता चली जो वह भी दंग रह गई.

3 महीने पहले हुई थी शादी

मृतक सोलू की शादी 3 महीने पहले ही हुई थी. परिवार में सोलू के साथ में उसका छोटा भाई भोला भी रहता था. शादी के बाद भोला के अवैध सम्बन्ध उसकी भाभी यानी कि सोलू की पत्नी से हो गए थें. इसकी जानकारी जब सोलू को हुई तो उसने विरोध किया. जिसके बाद सोलू की पत्नी और उसके छोटे भाई ने हत्या की साज़िश रची.

दोनों ने मिलकर पहले तो सोलू की हत्या की और फिर शव को घर के पास ही खेत में फेंक दिया. इसके बाद दोनों शातिर पहले तो पुलिस को चकमा देते रहे, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी भोला और सोलू की पत्नी ने बताया कि सोलू को अवैध सम्बन्ध की जानकारी हो गई थी.

ऐसे में वह विरोध कर रहा था, जिसके चलते उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया. हत्या के बाद दोनों शव को फेंक कर फरार हो गए. फिलहाल इस घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है और आरोपी भोला समेत मृतक सोलू की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments