मेरठ के लालकुर्ती पैठ बाजार में बीच सड़क हंगामा होते देखकर भीड़ जमा हो गई। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का धर्म बदलने की तैयारी चल रही है।
मेरठ: लालकुर्ती पैठ बाजार में बुधवार को उस समय हंगामा मच गया जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे समुदाय के युवक के साथ खरीदारी करते हुए देख लिया। देखते ही देखते बढ़ गई। दोनों के बीच पहले जमकर कहा-सुनी हुई जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
पुलिस ने बताया कि भावनपुर के रहने वाले युवक की शादी तीन साल पहले हुई थी। युवक की पत्नी का इंस्टाग्राम पर शहर के रहने वाले युवक से पहले दोस्ती हुई। बाद में दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे। पत्नी की हरकतों पर पति को शक हुआ। वह उसका पीछा करते हुए लालकुर्ती पैठ पहुंच गया। वहां पत्नी को उसका प्रेमी मिला। दोनों एक दुकान में खरीदरी करने लगे।
प्रेमी के साथ रहता चाहती है पत्नी
पति ने पहले दोनों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। स्थानीय दुकानदारों में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अपने साथ थाने ले गई। थाने में पति ने आरोप लगाए कि उसकी पत्नी का ब्रेनवॉश कर उसके धर्मांतरण की तैयारी की जा रही है। वहीं, पत्नी ने कहा कि वो बालिग है और अपनी इच्छा से किसी के साथ रहने के लिए स्वतंत्र है, इसलिए वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी।
हिंदू संगठनों ने भी किया हंगामा
सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों ने भी जमकर हंगामा किया। अखिल भारतीय हिंदू संगठन से पहुंचे सचिन सिरोही ने कहा कि मुलिम युवक पिछले 6 महीने से हिंदू महिला को लव जेहाद में फंसा रखा है। ये लोग सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदू महिला ओर युवतियों से दोस्ती करते हैं। बाद में उनका धर्मांतरण करवाते है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो वो थाने पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

