Homeभारतउत्तरप्रदेश'पहली बार जहाज में बैठकर नोएडा से लखनऊ आए, योगी जी को...

‘पहली बार जहाज में बैठकर नोएडा से लखनऊ आए, योगी जी को धन्‍यवाद देना है’, महिला किसानों ने कह दी दिल की बात

नोएडा एयरपोर्ट का संचालन होने के बाद पहली बार यहां से फ्लाइट लखनऊ आई। विमान में जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 170 किसान भी शामिल थे।

लखनऊ: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए अपनी हजारों एकड़ जमीन देने वाले किसान सोमवार को एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली पहली फ्लाइट का हिस्सा बने। जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि शायद यह पहली बार है जब एयरपोर्ट बनाने के लिए अपनी जमीन देने वाले किसान ही वहां से उड़ान भरने वाली पहली फ्लाइट में यात्री बने हैं। विमान में मौजूद 170 किसानों ने कहा कि वह मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को धन्‍यवाद देने के लिए लखनऊ आए हैं। कुल 170 किसानों में 20 महिलाएं भी शामिल हैं। विमान में सफर करने के दौरान उनका उत्‍साह देखते ही बनता था।

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद एक महिला किसान ने कहा- ‘हम मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ जी से मिलने लखनऊ आए हैं। नोएडा एयरपोर्ट के लिए हमारी जमीन ली गई है। हमारे विधायक जी हमको लेकर लखनऊ आए हैं। हम लाइफ में पहली बार हवाई जहाज में बैठे हैं।’

‘हमारी जमीन गई, हम खुश हैं’

एक अन्‍य महिला ने बताया- ‘हम पहली बार नोएडा से फ्लाइट में बैठकर लखनऊ आए हैं। हमें बहुत अच्‍छा लगा। हम मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मिलकर उनको धन्‍यवाद देना चाहते हैं। हमारी जमीन गई है। हम योगी जी मिलने आए हैं और उनको धन्‍यवाद देने आए हैं। हम बहुत खुश हैं।’

किसानों ने यूपी के विकास के लिए अपनी जमीन दी: जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह

एक वीडियो संदेश में जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ कि एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीन देने वाले किसान ही वहां से उड़ान भरने वाली पहली फ्लाइट का हिस्सा बने हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच और नेतृत्व ने हमारे किसानों के सपनों को पूरा किया है। किसानों ने राज्य के विकास के लिए अपनी जमीन दी है। इन किसानों में महिलाएं भी शामिल हैं, साथ ही वे लोग भी हैं जिन्होंने अपनी जमीन तो नहीं दी, लेकिन एयरपोर्ट बनने की वजह से उन्हें विस्थापित होना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments