Homeभारतमहाराष्ट्रानागदा जं. निप्र- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में राष्ट्रगौरव महाराणा...

नागदा जं. निप्र- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में राष्ट्रगौरव महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई।

महाराणा प्रताप जयंती पर ठाठ से निकले ठाकुर।

नागदा जं. निप्र- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में राष्ट्रगौरव महाराणा प्रताप की जयंती 14 जून 2026 रविवार को अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई।

शौर्य यात्रा में आगे-आगे घुड़सवार युवा हाथो में केशरिया ध्वज लेकर चल रहे थे वहीं बग्घी में महाराणा प्रताप की आकर्षक झाँकी सजाई गई थी। दूसरी बग्घी में संत गुरू श्री दिनेश व्यास जी एवं आचार्य गुरू रामस्वरूप जी विराजित थे। शौर्य यात्रा में बड़ी संख्या में क्षत्राणियाँ अपनी पारम्परिक वेशभुषा में शौर्य यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। 383 वर्ष पूर्व महाराणा प्रताप के साथ शपथ लेने वाले गाडोलिया राजपूत जो आज भी महाराणा प्रताप के आदर्शो पर कायम है ऐसे गाडोलिया परिवारो को महाराणा प्रताप की शौर्य यात्रा में परिवारसहित आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया।

शौर्य यात्रा के प्रारम्भ होने से पूर्व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भैरूसिंह चैहान, विधायक डाॅ. तेजबहादुरसिंह चैहान, पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, जनपद अध्यक्ष पृथ्वीराजसिंह चैहान, अ.भा. क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा पंवार, ठा. राजेन्द्रसिंह अर्जला, नारायणंिसह चिकलाना, जोधसिंह राठौर, राजेन्द्रसिंह गोयल एवं क्षत्रिय महासभा के प्रमुख पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप एवं राजा जन्मेजय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

शौर्य यात्रा मोदी खेल प्रशाल से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से निकली जहां जगह-जगह पर शौर्य यात्रा का विभिन्न संगठनो एवं नागरिको ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में शामिल अतिथियो को पुष्पहार पहनाकर उनका सम्मान किया गया साथ ही अनेको जगह पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भेरूसिंह चैहान का साफा बांधकर स्वागत किया गया।

शौर्य यात्रा का समापन कमला श्री गार्डन पर हुआ जहाँ पर विशाल सभा का आयोजन किया गया। सभा में मंचासीन समाज के वरिष्ठजनो ने सभी को संबोधित किया। सभा में उपस्थित संतश्री नें समाज को दिशा देने वाला सारगर्भित उद्बोधन दिया एवं समाज को बुराईयो एवं कुरीतियो से दूर रहने की शपथ दिलवाई।

अ.भा. क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर ठा. भेरूसिंह चैहान का समाज के पदाधिकारी, समाजजनो एवं कई सामाजिक संस्थाओं ने साफा बांधकर, स्मृति चिन्ह भेंटकर व पुष्पहार पहनाकर मंच पर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियो का स्वागत कुबेरसिंह पंवार, विरेन्द्रसिंह पंवार, युवराजसिंह पंवार, गोविन्दसिंह देवडा, जीवनसिंह डोडिया, जिलाध्यक्ष जीवनसिंह तंवर,बजरंग सिंह चौहान, राजेन्द्रसिंह झाला, लक्ष्मणसिंह डोडिया, कुशपालसिंह डोडिया, धर्मेन्द्रसिंह डोडिया, गजराजसिंह पंवार, रूपम ठाकुर, सुमितसिंह तंवर, योगेन्द्रसिंह तंवर, मिलिन्दसिंह चैहान, सुमेरसिंह राठौड, यशपालसिंह कुशवाह, महिपालसिंह राठौड, अजयसिंह चैहान, शैलेन्द्र सिंह पंवार, भावेशसिंह चैहान, संजयसिंह झाला, जितेन्द्र सोलंकी, शोभाकुंवर सोलंकी, जसकुंवर चैहान, अन्नपूर्णा पंवार, प्रेमकुंवर चन्द्रावत, पिंकी शेखावत, सरोज चैहान, सौरवी भदौरिया,वसुधा चौहान, मोनिका सोलंकी, सीमा राजावत, बबीता कुशवाह, संतोष कुंवर, कृष्णकुंवर डोडिया, राधा चैहान, तनु सिसोदिया, माया देवी पंवार ने किया।

कार्यक्रम के अंत में संत श्री एवं प्रमुख अतिथियो को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन म.प्र. कार्यकारी अध्यक्ष यशपालसिंह सिसोदिया ने किया एवं आभार तहसील अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह डोडिया ने माना। उक्त जानकारी नगर अध्यक्ष बजरंगसिंह चैहान ने दी है।

बजरंगसिंह चैहान। जीवनलाल जैन नागदा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments