Homeभारतउत्तरप्रदेशनोएडा में सड़क हादसा: दिल्ली जा रही बस महामाया फ्लाईओवर के पास...

नोएडा में सड़क हादसा: दिल्ली जा रही बस महामाया फ्लाईओवर के पास पलट गई, एक दर्जन यात्री घायल

नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास रविवार को एक तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के वक्त बस फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थी और उसमें सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि क्षतिग्रस्त बस को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया.

दिल्ली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस रविवार को नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास हादसे का शिकार हो गई. बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर कंट्रोल से बाहर होकर सड़क पर पलट गई. इस हादसे में बस में सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, बस फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थी. जब बस नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी चालक का कंट्रोल बस पर नहीं रहा. तेज रफ्तार बस डिवाइडर से जाकर टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. इसी के साथ पुलिस को घटना की जानकारी दी गई.

सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया.

इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए दिल्ली जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित रहा. सड़क पर बस पलट जाने से वाहनों की कतार लग गई. बाद में पुलिस और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा नोएडा के फेज-1 थाना क्षेत्र में महामाया फ्लाईओवर के पास हुआ. शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार में बस होने की वजह से हादसा हुआ. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments