Homeभारतउत्तरप्रदेशसहारनपुर में गोगा म्हाड़ी पर नया संग्राम… हिंदू संगठनों ने गोमूत्र फव्वारे...

सहारनपुर में गोगा म्हाड़ी पर नया संग्राम… हिंदू संगठनों ने गोमूत्र फव्वारे लगाने की दी चेतावनी

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के जाहरवीर गोगा म्हाड़ी परिसर स्थित गोरक्ष गंगा सरोवर को लेकर विवाद बढ़ गया है. गोगा म्हाड़ी सुधार सभा के अध्यक्ष अनिल प्रताप सैनी ने आरोप लगाया कि धार्मिक महत्व के सरोवर को मनोरंजन स्थल की तरह विकसित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रशासन से शिकायत की गई है और कार्रवाई नहीं होने पर गोगा म्हाड़ी के दोनों प्रवेश द्वारों पर गोमूत्र के फव्वारे लगाए जाएंगे.

सहारनपुर के जाहरवीर गोगा म्हाड़ी परिसर में स्थित गोरक्ष गंगा सरोवर को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है. गोगा म्हाड़ी सुधार सभा के अध्यक्ष अनिल प्रताप सैनी ने आज तक से बातचीत में कहा कि सरोवर को धार्मिक स्थल के बजाय मनोरंजन स्थल की तरह विकसित किया जा रहा है. उनका आरोप है कि इससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं.

अनिल प्रताप सैनी ने कहा कि इस मामले को लेकर वह जिलाधिकारी से मिल चुके हैं और ज्ञापन भी सौंपा गया है. उनके अनुसार प्रशासन ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो गोगा म्हाड़ी के दोनों प्रवेश द्वारों पर गोमूत्र के फव्वारे लगाने की तैयारी की जाएगी. साथ ही गांव-देहात और आसपास के जिलों में बैठकों का दौर भी शुरू कर दिया गया है.

गोमूत्र फव्वारे के साथ आंदोलन की चेतावनी

सभा अध्यक्ष ने दावा किया कि गोरक्ष गंगा एक ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का सरोवर है, जहां वर्षों से मेला लगता आ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरोवर की वर्तमान व्यवस्था से धार्मिक स्थल की पवित्रता प्रभावित हो रही है. सैनी ने कहा कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो गोगा म्हाड़ी सुधार सभा और विभिन्न हिंदू संगठन मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे. वहीं नगर निगम के मेयर डॉ. अजय सिंह से इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने विस्तृत टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है.

सहारनपुर के जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर बने गोरख गंगा सरोवर पर मुसलमानों की एंट्री को लेकर गोगा माली सुधार सभा के अध्यक्ष अनिल प्रताप सैनी आज तक से बातचीत करते हुए बोले जिस तरीके से सरोवर को फन प्वाइंट बढ़ाने का काम किया गया है, इन पर अगर प्रशासन की तरफ से कार्यवाही नहीं हुई, तो गोगा म्हाड़ी के जो दोनों गेट है वहां पर गोमूत्र के फव्वारा लगाने की पूरी तैयारी हो चुकी है.

मामले में नगर निगम का बोलने से इनकार

इस संबंध में हम जिलाधिकारी से मिले थे और विज्ञापन दिया है. जिसको लेकर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि इस पर जल्द कार्रवाई शुरू करूंगा. इसी को लेकर हमने गांव देहात और अन्य जनपदों में अपनी बैठक शुरू कर दी है. अगर कोई एक्शन नहीं हुआ तो जल्द हम गोगा म्हाड़ी सुधा सभा और हिंदू संगठन सभी मिलकर एक बड़ा आंदोलन करेंगे. वह स्वच्छ कुंड नहीं ऐतिहासिक कुंड है जहां पर हजारों साल से मेला लगता आ रहा है. अब हमारे धार्मिक स्थान को अन्य समुदाय के लोग आकर अस्वच्छ कर रहे हैं.

सैनी के मुताबिक चाहे गोली खानी पड़े या जेल जाना पड़े, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे. काफी समय से यह दूसरे समुदाय के कब्जे में थी. मामले में नगर निगम के मेयर डॉक्टर अजय सिंह से जब बातचीत करने की कोशिश की तो उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments