Homeभारतउत्तरप्रदेशअखिलेश यादव की बेटी पर सोशल पर जहर तो एक्शन में सीएम...

अखिलेश यादव की बेटी पर सोशल पर जहर तो एक्शन में सीएम योगी, आदेश दिया- FIR दर्ज करो, ये बर्दाश्त नहीं

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है। आजमगढ़ में जनसभा को संंबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बेटी का सम्मान होना चाहिए।

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है। आजमगढ़ में जनसभा को संंबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बेटी का सम्मान होना चाहिए।

अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नही: सीएम

सीएम ने आगे कहा कि बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नही है,बेटी बेटी होती है,हम तो उस संस्कार में पले हैं,जहां कहा जाता है गांव की बेटी सबकी बेटी। सीएम योगी ने इसके साथ ही अखिलेश को नसीहत देते हुए कहा कि अखिलेश जी दूसरों को तो उपदेश देते हो,अपने चेले चपाटों को भी थोड़ा उपदेश देदो की अपनी भाषा को संयम कर लें।

अखिलेश को भी नसीहत

सीएम योगी ने कहा कि दूसरों के ऊपर टिप्पणी करने के पहले स्वयं भी सोचा करो कि उनके लोग किस प्रकार की भाषा का प्रयोग करते हैं,अपने लोगो को संस्कारित करें, उन्हें समझाओ,नही कर सकते तो उन्हें हमारे हवाले कर दो। बता दें कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पुत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभ्रद टिप्पणी का मामले में उत्तर प्रदेश के कानपुर के साइबर क्राइम थाने में FIR भी दर्ज की गई है। अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट किए जा रहे थे। अब पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments