गांधीनगर। गुजरात में राज्यसभा की चारों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। कांग्रेस समेत किसी भी दल ने उम्मीदवार नहीं उतारा, जिसके चलते 18 जून को प्रस्तावित मतदान अब नहीं होगा।
इस परिणाम के साथ पहली बार गुजरात से राज्यसभा में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व पूरी तरह समाप्त हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह राज्य में भाजपा की मजबूत पकड़ का संकेत माना जा रहा है।

