Homeभारतमहाराष्ट्रापुणे में देर रात चल रही 'Project X' पार्टी पर पुलिस का...

पुणे में देर रात चल रही ‘Project X’ पार्टी पर पुलिस का बड़ा छापा! 156 लोग हिरासत में

महाराष्ट्र के पुणे के तुलापुर स्थित एक बंगले में चल रही “प्रोजेक्ट एक्स” पार्टी पर पुलिस छापे में 156 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 3 नाबालिग भी शामिल थे.

पुणे में देर रात चल रही ‘Project X’ पार्टी पर पुलिस का बड़ा छापा! 156 लोग हिरासत में

पुणे में ‘प्रोजेक्ट X’ पार्टी पर पुलिस का बड़ा छापा

महाराष्ट्र के पुणे में एक बार फिर अवैध पार्टी और नशीले पदार्थों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है. शनिवार देर रात पुणे पुलिस की अपराध शाखा ने आलंदी मारकल रोड स्थित तुलापुर इलाके के एक बंगले में चल रही हाई-प्रोफाइल पार्टी पर छापा मारकर 156 लोगों को हिरासत में लिया. इस पार्टी को “प्रोजेक्ट एक्स” (Project X) नाम दिया गया था.

पुलिस के अनुसार, मौके पर करीब 107 पुरुष और 49 महिलाएं मौजूद थीं. इनमें 3 नाबालिग भी शामिल पाए गए. यह कार्रवाई लोणीकंद पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में की गई.

गोपनीय सूचना के बाद हुई बड़ी कार्रवाई

पुणे क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि तुलापुर के एक बंगले में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां एकत्र हैं और वहां नशीले पदार्थों का सेवन किया जा रहा है. जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच के 15 अधिकारियों और 65 हवलदारों की टीम ने आधी रात के करीब बंगले को घेर लिया और अचानक छापा मारा.

मुंबई: NSCI वर्ली डोम में सनसनीखेज घटना, लाइव इवेंट के दौरान युवक की मौत; जांच में जुटी पुलिस

जांच में सामने आया कि पार्टी के लिए जरूरी पुलिस और आबकारी विभाग की अनुमति नहीं ली गई थी. इसके बावजूद देर रात तक हाई-डेसिबल साउंड में संगीत और शराब पार्टी जारी थी.

नशीले पदार्थ और शराब बरामद

पुलिस को मौके से करीब 3 ग्राम गांजा, प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर और अनुमानित 9.22 लाख रुपये की शराब जब्त की. कुछ लोग कथित तौर पर नशे की हालत में भी पाए गए. जब्त किए गए संदिग्ध पदार्थों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है. पुलिस का मानना है कि पार्टी में बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

85 लाख रुपये का माल जब्त

शुरुआती जांच में आयमान शेख और यश चौधरी पार्टी के मुख्य आयोजक के रूप में सामने आए हैं. पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान कुल मिलाकर करीब 85 लाख रुपये का माल जब्त किया है.

फिलहाल आयोजकों और पार्टी में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नशीले पदार्थ कहां से लाए गए और इस आयोजन में किन-किन लोगों की भूमिका थी. इस मामले की आगे की जांच पुणे पुलिस कर रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments