Homeभारतमहाराष्ट्राबारामती में दर्दनाक हादसा, टेम्पो-स्कूटी टक्कर में तीन भाई-बहनों की मौत

बारामती में दर्दनाक हादसा, टेम्पो-स्कूटी टक्कर में तीन भाई-बहनों की मौत

महाराष्ट्र राज्य के पुणे के बारामती में नीरा-मोरगांव राज्य मार्ग पर आयशर टेम्पो और इलेक्ट्रिक स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में तीन भाई-बहनों की मौत हो गई. हादसा चौधरी गांव के पास हुआ, जहां टेम्पो स्कूटी को करीब 150 फीट तक घसीटता ले गया. दो बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल भाई ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

पुणे के बारामती में आयशर टेम्पो और स्कूटी के बीच हुए दर्दनाक हादसे में तीन भाई-बहनों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जाता है कि यह हादसा मोरगांव नीरा राज्य मार्ग पर चौधरी गांव के पास हुआ. जिसमें इसमें दो बहनों और एक भाई की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद एक छोटा लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई और स्टेट रोड पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी बाधित हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब 7 बजे नीरा-मोरगांव राज्य मार्ग पर गुलूंचे से दो किलोमीटर दूर सोमेश्वर देवस्थान जाने वाली सड़क पर एक आयशर टेम्पो और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसा इतना भयानक था कि स्कूटी पूरी तरह चकनाचूर हो गई. वहीं आयशर टेम्पो, स्कूटी को 150 फीट दूर तक घसीटता ले गया. जिससे स्कूटी पर सवार दो लड़कियों के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

150 मीटर तक स्कूटी को घसीटते लेकर चला गया टेम्पो

हालांकि उनका भाई हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसने भी दम तोड़ दिया. एक्सीडेंट के बाद घायल हुए एक छोटे बच्चे को गांव वालों ने तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया. वहीं, एक्सीडेंट के बाद आयशर टेम्पो ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने की कोशिश कर रहा था. लेकिन, गांव वालों ने उसका पीछा करके उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

गांव वाले पिछले कई सालों से इसी जगह पर स्पीड ब्रेकर की मांग कर रहे हैं. पिछले कुछ सालों में यहां चार से पांच एक्सीडेंट हो चुके हैं. जिससे हादसे के शिकार कुछ लोग दिव्यांग भी हो चुके हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments