Homeभारतछतीसगढ़छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाॅल टीम जुनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक...

छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाॅल टीम जुनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता ।

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव पुद्दुचेरी। छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाॅल टीम ने पुद्दुचेरी में बास्केटबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा पुद्दुचेरी बास्केटबाॅल एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित जुनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में केरल को 55-51 अंको से परास्त कर स्वर्ण पदक जीता। छत्तीसगढ़ की और से दिव्या रंगारी ने 22 अंक, अंजली कोडापे (कप्तान) 14, रूमी कोनवर और अंजनी ने 7 – 7 अंक, अदिति कोडापे 3 अंक, सारा सिंह 2 अंक लगा कर अपनी टीम को विजयी होने में महति भूमिका निभाई। सोफी सिका एवं नंदनी माधो प्रधान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ टीम ने सेमीफाइनल में कर्नाटक की टीम को 67-62 को परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल मैच में छत्तीसगढ़ की टीम ने महाराष्ट्र की टीम को 56-44 अको से परास्त किया था। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संध में विवाद होने के कारण बास्केटबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा छत्तीसगढ़ टीम के चयन के लिए एड हॉक कमेटी बनाई है जो छत्तीसगढ़ के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की टीम चयनीत कर विभिन्न राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भेजती है। छत्तीसगढ़ की इस टीम को भी बास्केटबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया की चयन समिति के चेयरमैन शक्ति सिंह गोहिल एवं भारतीय बास्केटबॉल टीम के कई वर्षों तक कप्तान रहे, वर्षो भारतीय रेल्वे टीम के कप्तान, भारतीय टीम के कोच, चयनकर्ता, खेलों इंडिया की टेलेंट आईडेंटिफिकेशन कमेटी के सदस्य, बास्केटबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया की टेलेंट रिसर्च विंग के सदस्य एवं बास्केटबॉल खेल के लाईफटाईम अवार्ड ध्यान चंद अवार्ड से सम्मानित रामकुमार ने मिलकर चयनीत किया था। इस कमेटी में कोई भी स्थानीय सिलेक्टर नहीं थे। उनके द्वारा छत्तीसगढ़ के अच्छे खिलाड़ियों को चयनीत किया जिसके कारण वर्षों बाद ईस टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसके पूर्व लीग मैचेस में छत्तीसगढ़ की टीम ने पिछले कई वर्षों से लगातार गोल्ड मेडल जीत रही तमिलनाडु और कर्नाटक को परास्त किया था।
छतीसगढ की और से पुरी प्रतियोगिता में दिव्या रंगारी, रूमी कोनवर, अदिति कोडापे, अंजली कोडापे, अंजनी, सोफी सिका, एवं नंदनी माधो प्रधान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

छतीसगढ की बालिका टीम इस प्रकार है:- अंजली कोडापे (कप्तान), अदिति कोडापे, अंजनी, रूमी कोनवर, सोफी सिका, नंदनी माधो प्रधान ( सभी सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी राजनांदगांव) नताशा प्रजापति (साई ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव) दिव्या रंगारी(महासमुंद), पारूल वर्मा और नित्या पांडे ( रायपुर), कलश झा एवं सारा सिंह (भिलाई). टीम के कोच अंतर्राष्ट्रीय कोच कालवा राजेश्वर राव सहायक कोच लुमेन्द्र साहू (एस ई सी आर) मेनेजर अनिता तिर्की (सरगुजा जिला)। सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी राजनांदगांव की सभी बालिकाएं दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव में अध्ययनरत है । स्कूल ने इन्हें निःशुल्क एडमिशन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments