Homeभारतछतीसगढ़अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर वन चेतना केंद्र मांगता में विविध कार्यक्रम...

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर वन चेतना केंद्र मांगता में विविध कार्यक्रम आयोजित

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव : राजनांदगांव वन मंडल अंतर्गत वन चेतना केंद्र मनगटा में 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। जैव विविधता संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता एवं चित्रलेखा (पोस्टर) प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जैव विविधता संरक्षण से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्री सोनू धनकर उपस्थित रहे। साथ ही मुढ़ीपार ग्राम पंचायत के सरपंच एवं अन्य अतिथिगण भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में जैव विविधता संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रकृति एवं वन्यजीवों के संरक्षण हेतु सभी को जागरूक रहने का संदेश दिया।

यह कार्यक्रम वन मंडलाधिकारी राजनांदगांव एवं उपवनमण्डलाधिकारी के मार्गदर्शन एवं पर्यावरण प्रेमी श्री प्रतीक ठाकुर के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में सहायक वन संरक्षक श्री लवकेश कुमार गिलहरे, श्री आकाश ठाकुर, परिक्षेत्र अधिकारी श्री प्रतीक टंडन तथा वन विभाग के अन्य कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य में जैव विविधता संरक्षण की शपथ ली। साथ ही परिसर में वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों एवं बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा के महत्व तथा जैव विविधता के संवर्धन हेतु प्रेरित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments