हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव : राजनांदगांव:- सद्गुरु कबीर साहेब, पंथ श्री हुजुर प्रकाश मुनि नाम साहेब, पंथ श्री हुजुर उदित मुनि नाम साहेब के असीम कृपा से एक दिवसीय महायज्ञ बरसाईत महात्म्य चौका आरती शनिवार को श्रद्धा-भाव से यह आयोजन जीई रोड चिचोला समिपस्थ उरईडबरी स्थित कबीर गुरुद्वारा में सम्पन्न हुआ जिसमें मानिकपुरी समाज एवं कबीर पंथ के हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। यह भव्य आयोजन महंत सुकृतदास , महंत गोपेश्वर दास, महंत प्रताप दास और दिवान बोधनदास, तिलोकदास के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस वार्षिक अध्यात्मिक समागम और चौका आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं ने गुरुओं,महंत दिवानों का आशीर्वाद और प्रसाद प्राप्त अपनी आस्था प्रकट की।

