Homeटॉप न्यूज़टेस्टिंग के लिए तैयार सूरत-बिलिमोरा सेक्शन, अगले साल चलेगी भारत की पहली...

टेस्टिंग के लिए तैयार सूरत-बिलिमोरा सेक्शन, अगले साल चलेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए गुड न्यूज है। बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के सूरत-बिलिमोरा सेक्शन में ओएचई में बिजली सप्लाई शुरू हो गई है। इसके चलते इस सेक्शन में आगे की टेस्टिंग का रास्ता साफ हो गया है। सूरत से बिलिमोरा के बीच करीब 50 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ट्रैक बनाया गया है।

हाइलाइट्स

देश की पहली मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में हासिल हुई बड़ी कामयाबी
सूरत-बिलिमोरा सेक्शन में 20 नवंबर को OHE में बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई
सूरत से बिलिमोरा के बीच करीब 50 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ट्रैक बनाया गया है

मुंबई: देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के सूरत-बिलिमोरा सेक्शन में 20 नवंबर को ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर (OHE) में बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई। इससे इस सेक्शन में आगे की टेस्टिंग का रास्ता साफ हो गया है। सूरत से बिलिमोरा के बीच करीब 50 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ट्रैक बनाया गया है। इस पर अप और डाउन, दोनों लाइनें हैं। अब इस पूरे सेक्शन में बिजली की सप्लाई को छोटे-छोटे हिस्सों में शुरू किया जाएगा। यह काम तकनीकी टीम की निगरानी में तय नियमों के अनुसार होगा, ताकि सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा सके।

बिजली सप्लाई के लिए के लिए ईस्तेमाल हुई नई तकनीक

बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में बिजली सप्लाई के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 2 × 25 kV ओवरहेड ट्रैक्शन सिस्टम लगाया गया है। यह दुनिया की कई हाई-स्पीड ट्रेन सेवाओं में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक तकनीक है। 508 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में कुल 14 ट्रैक्शन सब-स्टेशन (TSS) बनाए गए हैं। ये सब-स्टेशन नेशनल ग्रिड से बिजली लेकर ओवरहेड वायर तक पहुंचाएंगे।

पूरे बिजली नेटवर्क पर सेंट्रल कंट्रोल सेंटर से रखी जाएगी नजर

गुजरात के नवसारी जिले में स्थित बिलिमोरा के पहले ट्रैक्शन सब-स्टेशन में कंट्रोल पैनल, चेंजओवर स्विच, ट्रांसफॉर्मर और सर्किट ब्रेकर लगाने का काम पूरा हो चुका है। गुजरात के इन सब-स्टेशनों को GETCO के 220 kV अंबेठा ग्रिड सब-स्टेशन से बिजली मिलेगी। पूरे बिजली नेटवर्क पर एक सेंट्रल कंट्रोल सेंटर से नजर रखी जाएगी। इससे बिजली सप्लाई को सुरक्षित और सही तरीके से चलाने में मदद मिलेगी।

लोगों को बिजली के तारों से दूर रहने की दी गई सलाह

बुलेट ट्रेन के ओवरहेड वायर में बिजली शुरू होने के बाद लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। आसपास रहने वाले नागरिकों, यात्रियों, मजदूरों और आम लोगों से कहा गया है कि वे बिजली के तारों और उपकरणों के पास न जाएं। उन्हें छूने की कोशिश न करें। साथ ही, इन उपकरणों के आसपास बिना अनुमति कोई काम भी न करें। इनमें हाई वोल्टेज बिजली होने के कारण जान का खतरा हो सकता है।

करीब 94 हजार नॉइज बैरियर लगाए

सूरत-बिलिमोरा के बीच बने इस एलिवेटेड ट्रैक पर चार नदियों के ऊपर पुल बनाए गए हैं। इसके अलावा नेशनल हाईवे-53 पर एक स्टील ब्रिज भी बनाया गया है। आसपास रहने वाले लोगों को ट्रेन की आवाज से कम परेशानी हो, इसके लिए इस पूरे वायाडक्ट पर करीब 94 हजार नॉइज बैरियर लगाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments