Homeक्राइमसंपत्ति बेचकर नहीं दिए रुपए, इंदौर में गोद लिए बेटे ने पिता...

संपत्ति बेचकर नहीं दिए रुपए, इंदौर में गोद लिए बेटे ने पिता और बहन को मार दिया, 40 सेकंड तक सीसीटीवी में चीखें सुनाई दी

इंदौर में कथित रूप से संपत्ति विवाद में बेटे ने अपने पिता और बहन की हत्या कर दी है। इस घटना में उसके साथ एक 17 साल का नाबालिग भी शामिल था। मुख्य आरोपी हर्ष यादव अभी फरार चल रहा है। पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है।

हाइलाइट्स

इंदौर में बाप और बेटी की हत्या
बेटे हर्ष यादव और एक नाबालिग पर हत्या का आरोप
पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग को किया गिरफ्तार
मुख्य आरोपी हर्ष यादव की तलाश जारी

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक वर्षीय युवक ने संपत्ति विवाद में अपने पिता और बहन की हत्या कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान हर्ष यादव के रूप में हुई है। वहीं, एक 17 वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

ऑटो चालक है मृतक

वहीं, मृतक की राजू यादव ऑटो चलाने का काम करता है। उसकी बेटी का नाम हर्षिता यादव है। डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर जांचकर्ताओं ने अपराध में शामिल दो लोगों की पहचान की है, जिसमें मृतक का भाई हर्ष शामिल है।

महिला के शव होने की मिली थी सूचना

उन्होंने बताया कि एरोड्रम पुलिस को सूचना मिली थी कि कलानी नगर इलाके में घर के अंदर एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे मृत पाया। मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी।

नाबालिग लड़के की मदद ली

पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटे खंगाले गए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। फुटेज में दो लोग मौके पर आते और वारदात को अंजाम देते दिखे हैं। इनमें से एक की पहचान हर्ष यादव के रूप में हुई, वह हर्षिता का भाई है। दूसरा नाबालिग है, जिसने हर्ष की मदद की थी। नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

पिता की दो दिन पहले हत्या

आरोपी पूछताछ में बताया कि हर्षिता से दो दिन पहले उसके पिता राजू यादव की हत्या कर दी गई है। राजू अपनी बेटी हर्षिता के साथ रहते थे। उनकी हत्या गांधी नगर इलाके में कई गई थी और शव को हातोद इलाके में फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बेटी को दिए थे 25 लाख रुपए

जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि राजू ने हाल ही में 50 लाख रुपए की संपत्ति बेची थी, जिसमें से करीब 25 लाख रुपए उन्होंने अपनी बेटी हर्षिता को दे दिए थे, जबकि बाकी रकम अपने पास रख ली थी। कथित रूप से उनका बेटा उनसे पैसों की मांग कर रहा था और उनके ऊपर दबाव बना रहा था।

28 साल पहले लिया था गोद

इस दोहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी हर्ष यादव (28) कोई और नहीं बल्कि घर का ही बेटा है। हालांकि वह राजू यादव का सगा बेटा नहीं था बल्कि करीब 28 साल पहले परिवार ने उसे गोद लिया था। जिस बेटे को राजू यादव ने अपने परिवार का हिस्सा बनाकर पाला-पोसा उसी पर अब पिता और बहन की हत्या करने का आरोप है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

हर्षिता की हत्या से जुड़ा CCTV फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा है। इसके आधार पर वारदात की पूरी कड़ी समझने की कोशिश की जा रही है। फुटेज के मुताबिक 19 नवंबर की सुबह करीब 6:16 बजे हर्ष पैदल अपने घर पहुंचा। कुछ ही देर बाद उसका 17 साल का साथी रिक्शा लेकर वहां पहुंच गया। सुबह करीब 6:17 बजे हर्ष ने घर की घंटी बजाई। जैसे ही हर्षिता ने दरवाजा खोला उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसका गला दबाने लगा। खुद को बचाने के लिए हर्षिता ने शोर मचाया और मदद के लिए आवाज लगाई। CCTV में उसकी चीखें सुनाई दे रही हैं। करीब 40 सेकंड तक उसकी आवाज आती रही।

मारपीट भी की

इंदौर पुलिस के मुताबिक विवाद और मारपीट इसी वजह से हुई थी। हर्ष यादव को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने एक टीम बनाई है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो पाएगी। साथ ही यह भी पता चल पाएगा कि यह विवाद कब से चल रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments