Homeमनोरजनराणा दग्गुबाती की हॉरर फिल्म 'Scary Picture' में कंगना रनौत, पहली झलक...

राणा दग्गुबाती की हॉरर फिल्म ‘Scary Picture’ में कंगना रनौत, पहली झलक में आवाज सुन लोग बोले- ये तो ‘आहट’ जैसी

राणा दग्गुबाती ने हॉरर फिल्मों की दुनिया में कदम बढ़ाया है और कहा है कि जो लोग हॉरर फिल्में बनाना चाहते हैं, उन्हें पैसा, प्रोडक्शन का सपोर्ट और फिल्म रिलीज करने का मौका मिलेगा। उनकी पहली फिल्म में कंगना रनौत नजर आनेवाली हैं।

प्रड्यूसर और ‘बाहुबली’ फेम एक्टर राणा दग्गुबाती की अपकमिंग हॉरर फिल्म ‘स्केरी पिक्चर’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक सोशल मीडिया पर पोस्ट की। राणा दग्गुबाती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्टर और मोशन पोस्टर शेयर किया है।

इन पोस्टर को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘एक नया डरावना सपना शुरू होने वाला है। डॉ. डी. रामानायडू पेश करते हैं, स्केरी पिक्चर, जिसमें कंगना रनौत भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।’

इस फिल्म में लीड रोल की भूमिका कंगना रनौत निभाएंगी

राणा दग्गुबाती के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में लीड रोल की भूमिका कंगना रनौत निभाएंगी। कंगना करीब 17 साल बाद किसी हिंदी हॉरर फिल्म में नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर शेयर किए मोशन पिस्टर में बैकग्राउंड से आ रही आवाज सुन लोगों ने कहा है कि ये टेलिविजन के हॉरर सीरियल ‘आहट’ की याद दिला रही है। काफी लोगों ने राणा दग्गुबाती के साथ कंगना के इस पहली फिल्म की बधाई दी है।

फिल्म का निर्देशन तेलुगु सिनेमा के जाने-माने फिल्ममेकर रवि बाबू कर रहे

बताया गया है कि फिल्म का निर्देशन तेलुगु सिनेमा के जाने-माने फिल्ममेकर रवि बाबू कर रहे हैं। यह उनके निर्देशन में बनने वाली पहली हिंदी फीचर फिल्म होगी। वहीं, मशहूर प्रड्यूसर सुरेश बाबू अपने बैनर सुरेश प्रोडक्शंस के तहत इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। ‘स्केरी पिक्चर’ के साथ सुरेश बाबू हॉरर जॉनर में कदम रख रहे हैं। ये उनके बैनर से आने वाली सबसे अलग फिल्मों में से एक है। यह फिल्म मुख्य रूप से हिंदी भाषा में बन रही है।

राणा दग्गुबाती के सपने का भी एक अहम हिस्सा

‘स्केरी पिक्चर’ राणा दग्गुबाती के उस सपने का भी एक अहम हिस्सा है, जिसमें वो भारत में हॉरर फिल्मों के लिए एक खास प्लेटफॉर्म बनाना चाहते हैं। सुरेश प्रोडक्शंस और स्पिरिट मीडिया के जरिए राणा उन फिल्ममेकर्स को लगातार मौका देना चाहते हैं, जिन्हें इस जॉनर से लगाव है।

‘जो लोग हॉरर फिल्में बनाना चाहते हैं, उन्हें पैसा, सपोर्ट मिलेगा’

फिल्म के बारे में बात करते हुए राणा दग्गुबाती ने कहा, ‘स्केरी पिक्चर से हम हॉरर जॉनर की एक शुरुआत कर रहे हैं, जो लोग हॉरर फिल्में बनाना चाहते हैं, उन्हें पैसा, प्रोडक्शन का सपोर्ट और फिल्म रिलीज करने का मौका मिलेगा। ताकि उन्हें बार-बार दर-दर भटकना न पड़े। भारत जैसे देश में हर राज्य, इलाके का अपना डर है। कहीं भूत की कहानी अलग है, कहीं किसी देवी-देवता या पुरानी मान्यता का डर है। इसलिए हॉरर भी एक जैसा नहीं हो सकता।’

‘हम हर तरह की हॉरर फिल्म के लिए तैयार हैं ‘

उन्होंने आगे कहा, ‘हम हर तरह की हॉरर फिल्म के लिए तैयार हैं , चाहे वो साइकोलॉजिकल हो, क्रिएचर हो, हॉरर-कॉमेडी हो, सोशल हॉरर हो, या कोई नई कहानी ही क्यों न हो।’ फिल्म की कहानी, बाकी कास्ट और कंगना रनौत के रोल के बारे में और जानकारी अभी सामने नहीं आई है।वहीं बता दें कि मेकर्स ने फिल्म के 2027 में रिलीज होने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments