दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के अवसर पर 16 नवंबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इस दिन दिल्ली के सभी सरकारी कार्यालय, स्वायत्त निकाय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम बंद रहेंगे.
दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के अवसर पर सोमवार, 16 नवंबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इस दिन दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सभी सरकारी कार्यालय, स्वायत्त निकाय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSUs) बंद रहेंगे. दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है.
दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 9 नवंबर 2026 को नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) के अवसर पर 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा. यह फैसला दिल्ली के उपराज्यपाल की मंजूरी से लिया गया है.
नोटिफिकेशन के मुताबिक, अवकाश दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों, स्वायत्त संस्थाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों पर लागू होगा. सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव प्रदीप तायल के हस्ताक्षर से जारी आदेश की प्रतियां उपराज्यपाल कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रिपरिषद के सचिवों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई हैं. इसके अलावा दिल्ली नगर निगम (MCD) के आयुक्त और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के अध्यक्ष को भी आदेश की जानकारी भेजी गई है.
छठ पूजा मुख्य रूप से सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का पर्व है. इस दौरान श्रद्धालु उपवास रखते हैं और सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं. दिल्ली में भी बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा का आयोजन करते हैं.

