Homeभारतदिल्लीदिल्ली में फिर जानलेवा साबित हुआ चाइनीज मांझा, सराय काले खां फ्लाईओवर...

दिल्ली में फिर जानलेवा साबित हुआ चाइनीज मांझा, सराय काले खां फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार युवक की कटी गर्दन

दिल्ली के सराय काले खां फ्लाईओवर पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवक आशीष कुमार की गर्दन कटने से दर्दनाक मौत हो गई।

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। सराय काले खां फ्लाईओवर पर स्कूटी से जा रहे 20 साल के युवक की गर्दन मांझे से कट गई। गर्दन पर गहरा घाव होने से काफी खून बहने लगा। उन्हें तुरंत सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है। वह बिहार के नालंदा जिले का रहने वाले थे और दिल्ली में नेटवर्क बूस्टर लगाने का काम करते थे। सनलाइट थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

क्या था पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, घटना 1 नवंबर की शाम करीब 5 बजे की है। आशीष अपने साथी इमरान के साथ स्कूटी पर सवार होकर हौज खास के सर्वोदय एन्क्लेव में कंपनी के काम से जा रहे थे। स्कूटी आशीष चला रहे थे और इमरान पीछे बैठे थे। दोनों जैसे ही सराय काले खां फ्लाईओवर से नीचे उतरने लगे, अचानक स्कूटी के सामने मांझा आ गया। मांझा आशीष की गर्दन में उलझ गया और गहरा कट लग गया। हादसे के बाद स्कूटी गिर गई।

सफरदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

इमरान ने किसी तरह आशीष की गर्दन से मांझा हटाया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद एक शख्स ने अपनी कार में आशीष को बैठाया। इसके बाद इमरान उसे लेकर सफदरजंग अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले में क्या है पुलिस अधिकारियों का कहना

सूचना मिलने पर सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां सड़क किनारे खड़ी स्कूटी के अगले हिस्से पर खून के निशान मिले। पास ही सड़क पर भी खून पड़ा था। स्कूटी के आगे एक काला बैग और नेटवर्क एंटीना का डिब्बा रखा था, जिस पर कांच की परत चढ़े चाइनीज मांझे जैसा धागा पड़ा मिला। पुलिस अधिकारी का कहना है कि दो नवंबर को पुलिस ने केस दर्ज किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments