Homeभारतदिल्लीदिवाली पर दिल्ली के तीन मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, बगल वाले...

दिवाली पर दिल्ली के तीन मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, बगल वाले घर में कूदकर 15 लोगों ने बचाई जान

दिल्ली में रविवार सुबह तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। गनीमत रही कि आग फैलने से पहले बिल्डिंग में मौजूद 15 लोगों ने छत के रास्ते दूसरे मकान में कूदकर अपनी जान बचाई। आग ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग में लगे बिजली के मीटर से लगी, जिसने पूरी इमारत को आगोश में ले लिया।

नई दिल्ली: दिवाली की सुबह-सुबह दिल्ली के एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग से हड़कंप मच गया। घटना द्वारका जिला के उत्तम नगर थाना इलाके की है, जहां रविवार सुबह 7 बजे के आसपास तीन मंजिला बिल्डिंग के पार्किंग में लग गई। आशंका जताई जा रही कि पार्किंग में बिजली के मीटर लगे थे, इसी में शॉर्ट सर्किट से ये आग लगी और देखते ही देखते तेजी से फैलकर पानी के मीटर बोर्ड के वायरिंग में पहुंच गई।

कई गाड़ियां, बुलेट, स्कूटी जलकर खाक

इसके बाद आग ने पास खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में लिया। उसके बाद स्कूटी और फिर पार्किंग में खड़ी कारें जल गई। आग नीचे से फैलकर ऊपर के मंजिल तक पहुंचनी शुरू हो गई। जैसे-जैसे आग बढ़ रही थी, उसी के साथ धुआं भी फैलना शुरू हो गया। हालात ऐसे हो गए ये आग और धुआं पहले फर्स्ट फ्लोर फिर सेकंड के बाद थर्ड फ्लोर तक पहुंच गई।

15 लोगों ने दूसरे मकान में कूदकर बचाई जान

बताया जा रहा कि बिल्डिंग के ऊपरी मंजिल पर सो रहे लगभग 15 लोग जान बचाकर छत के रास्ते ऊपर भागे। बगल के मकान में कूदकर अपनी जान बचाई। फायर कंट्रोल रूम को सुबह 7:30 बजे के आसपास आग लगने की सूचना लोगों ने दी। मौके पर पहुंची आग बुझाने वाली तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जब धू-धूकर जल उठी पार्किंग का गाड़ियां

राहत की बात रही कि इस हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। समय पर लोगों को भनक लग गई और धुआं घर में घुसने से वह बाहर निकलकर छत पर पहुंच गए जिसके कारण उनकी जान बच गई। हालांकि, दिवाली की सुबह हुए इस अग्निकांड की तस्वीरें बेहद भयावह थी। आग इतनी तेज थी कि ब्लास्ट की भी आवाजें बीच-बीच में आ रही थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments