भोपाल स्थित एमएलए रेस्ट हाउस में कांग्रेस विधायक के नाम से आवंटित कमरे में आपत्तिजनक हालत में युवक-युवती मिले हैं। यह देखकर विधायक हैरान रह गए। उनकी शिकायत के बाद विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
हाइलाइट्स
भोपाल स्थित एमएलए रेस्ट हाउस से आया हैरान करने वाला मामला
कांग्रेस विधायक के कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती
विधायक पहुंचे दो हाथ-पैर जोड़ते हुए वहां से भागे
पुलिस की वर्दी में थे युवक-युवती, जांच शुरू
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विधायकों के विश्राम के लिए रेस्ट हाउस बना हुआ है। कांग्रेस विधायक के नाम पर आवंटित कमरे में कुछ और ही चल रहा था। विधायक अचानक से पहुंचे तो यह सब देखकर हतप्रभ रह गए हैं। उनकी शिकायत के बाद पीएडब्ल्यूडी विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
हैरान रह गए विधायक
बताया जा रहा है कि विधायक रेस्ट हाउस के खंड क्रमांक-3 में महिदपुर से विधायक दिनेश जैन बॉस के नाम से कमरा है। इनके नाम पर दो कमरा आवंटित है, जिसका नंबर 13 और 14 है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दो नवंबर को विधायक दिल्ली से लौटे। इसके बाद अपने कमरे में गए। कमरे का सीन देखकर वह हैरान रह गए।
आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती
दरअसल, विधायक के नाम से आवंटित कमरे में पुलिस की वर्दी पहने युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले हैं। यह देखकर विधायक को कुछ समझ में नहीं आया कि हो क्या रहा है। इसके बाद दोनों विधायकों के पैरों पर लोट गए और माफी-मांगने लगे। फिर मामला बढ़ते देखकर दोनों वहां से निकल लिए।
पीडब्ल्यूडी विभाग ने शुरू की जांच
इसके बाद विधायक ने विधानसभा सचिवालय से इसकी शिकायत की है। विधानसभा सचिवालय से ही विधायकों को यहां कमरे आवंटित होते हैं। अब पीडब्ल्यूडी विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
तीन बजे पहुंचे थे विधायक
कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बॉस राहुल गांधी की रैली के लिए दिल्ली गए थे। दो नवंबर को वह लौटे और दोपहर तीन बजे रेस्ट हाउस में आवंटित कमरे में पहुंचे। वहां का हाल देखकर वह दंग गए।
एंट्री कैसे मिली
घटना के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि विधायक रेस्ट में लोगों को एंट्री कैसे मिली है। कमरे की चाबी केयरटेकर के पास होता है। वह सिर्फ साफ-सफाई के लिए देता है। ऐसे में वहां की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल उठ रहा है। शिकायत के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मीडिया से कहा है कि हम मामले की जांच के बाद कठोर कार्रवाई करेंगे।

