Homeभारतछतीसगढ़खैरागढ़ में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन, 60 मरीजों...

खैरागढ़ में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन, 60 मरीजों ने कराया पंजीयन

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव

खैरागढ़, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शुक्ला के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज सिविल अस्पताल, खैरागढ़ में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कुल 60 मरीजों ने पंजीयन कराया। शिविर में बड़ी संख्या में ऐसे मरीज पहुंचे जो पहले से कैंसर का उपचार करा रहे हैं। इसके अतिरिक्त कुछ मरीजों में स्तन में गांठ, मुख कैंसर से संबंधित समस्याएं एवं अन्य संभावित कैंसर लक्षण पाए जाने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। कैंसर से पीड़ित मरीजों को उपचार के दौरान होने वाले दर्द एवं अन्य तकलीफों के प्रबंधन के संबंध में भी विशेष परामर्श दिया गया।

शिविर में डॉ. बबलेश माहावर, हेड पेन एवं पैलिएटिव मेडिसिन विशेषज्ञ तथा डॉ. नवीन जैन, एमडीएस द्वारा अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान की गईं। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार, दर्द प्रबंधन, आगे की आवश्यक जांच एवं उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ. आशीष शर्मा, जिला नोडल अधिकारी एनपी-एनसीडी डॉ. पंकज वैष्णव, बीएमओ खैरागढ़ डॉ. विवेक बिसेन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती सोनल ध्रुव, आरएमएनसीएचए श्रीमती आरती चतुर्बीदानी, जिला लेखा प्रबंधक श्री नवीन चौहान एवं जिला डाटा प्रबंधक श्री खिलेश साहू उपस्थित रहे।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कैंसर की समय रहते पहचान, कैंसर मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना, उपचार के दौरान होने वाले दर्द एवं अन्य समस्याओं का बेहतर प्रबंधन तथा आम नागरिकों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने एवं कैंसर की प्रारंभिक पहचान को प्रोत्साहित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments