Homeभारतमहाराष्ट्रासाल्हेवारा के बाद अब गंडई में भी सोनोग्राफी सेंटर सीलबंद, अवैध संचालन...

साल्हेवारा के बाद अब गंडई में भी सोनोग्राफी सेंटर सीलबंद, अवैध संचालन की शिकायत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

गंडई/खैरागढ़== जिले में अवैध रूप से संचालित सोनोग्राफी सेंटरों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। साल्हेवारा के बाद अब गंडई स्थित ए ग्रुप ऑफ बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर को भी सीलबंद कर दिया गया है। इस कार्रवाई से जिले में अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों में हड़कंप मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत गंडई के सामने संचालित ए ग्रुप ऑफ बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर के संबंध में अवैध रूप से सोनोग्राफी सेंटर संचालन किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के बाद कलेक्टर एवं समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया। समिति ने जांच कर अपना प्रतिवेदन जिला सलाहकार समिति के समक्ष प्रस्तुत किया।

जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी के निर्णय तथा कलेक्टर एवं समुचित प्राधिकारी के आदेश के पालन में 4 नवंबर 2026 को गठित टीम ने उक्त डायग्नोस्टिक सेंटर को सीलबंद करने की कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमती पूजा पिंचा, जिला नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी डॉ. मनजीत बघेल, डॉ. पंकज वैष्णव, डॉ. बोधन सिंह परते एवं डॉ. विवेक बिसेन सहित टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य हितों एवं पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए जिले में इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

साल्हेवारा के बाद गंडई में हुई इस कार्रवाई को जिले में अवैध सोनोग्राफी संचालन के विरुद्ध प्रशासन की सख्ती और स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments