Homeभारतदिल्लीरूस के दूतावास में नौकरी का झांसा देकर भारतीयों को लगाता था...

रूस के दूतावास में नौकरी का झांसा देकर भारतीयों को लगाता था चूना, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने UK में स्टॉक कंट्रोल एनालिस्ट के रूप में काम करने वाले 25 वर्षीय बिहार निवासी अमन कुमार को रूसी दूतावासों में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 से अधिक भारतीयों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस को यूनाइटेड किंगडम (UK) में स्टॉक कंट्रोल एनालिस्ट के तौर पर काम करने वाले 25 वर्षीय बिहार निवासी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। 25 वर्षीय अमन पर आरोप है कि उसने रूस के विभिन्न दूतावासों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 50 से ज्यादा भारतीयों के साथ धोखाधड़ी की है। वह फर्जी वेबसाइट के जरिए उम्मीदवारों से पैसे ऐंठ रहा था और पिछले चार-पांच महीनों से इस फर्जी रैकेट को चला रहा था।

आरोपी ने बनवाई थी ऐसी वेबसाइट

आरोपी अमन ने एक वेब डिजाइनर से ‘www.embassytest.com‘ नाम की फर्जी वेबसाइट बनवाई थी और लोकप्रिय जॉब पोर्टल्स पर विज्ञापन डाले थे। दुनिया भर के रूसी दूतावासों में 147 पदों पर भर्ती के नाम पर ऑनलाइन मॉक टेस्ट और रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर हर उम्मीदवार से 850-850 रुपये वसूले गए। जब भारत स्थित रूसी दूतावास को 17 भारतीय नागरिकों से ठगी की शिकायतें मिलीं, तो दूतावास ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया।

सोमवार को गिरफ्तार हुआ आरोपी

दिल्ली पुलिस ने तकनीकी जांच और ट्रांजैक्शन डिटेल्स के आधार पर जालसाजी का जाल बुनने वाले अमन कुमार को उत्तर प्रदेश के मेरठ से सोमवार को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने मामले में वेबसाइट डिजाइन करने वाले व्यक्ति को भी मध्य प्रदेश के भोपाल से पकड़ लिया है और उससे पूछताछ जारी है। आरोपी के इमिग्रेशन रिकॉर्ड से पता चला कि वह पिछले साल दिसंबर में यूके गया था और 11 अक्टूबर को ही भारत लौटा था। फिलहाल, पुलिस अमन से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि उसके पिछले आपराधिक रिकॉर्ड और इस धोखाधड़ी में शामिल अन्य सहयोगियों का भी पता लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments