Homeभारतदिल्लीदिल्ली: मंगोलपुरी के जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 लोगों की...

दिल्ली: मंगोलपुरी के जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में जूते बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. दमकल विभाग की 20 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में शुक्रवार रात एक जूते बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल हो गए हैं. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची आग पर काबू पाया. घायल लोगों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अधिकारियों के मुताबिक, दमकल विभाग को शुक्रवार रात तकरीबन 9:32 बजे मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी. दमकल की गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया. फैक्ट्री परिसर में छह लोग बेहोशी की हालत में मिले थे. सभी को बाहर निकालकर इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

फायर ऑफिसर ADO पारस कुमार ने बताया कि यह जूते बनाने की फैक्ट्री है. उन्होंने बताया कि आग बसे पहले बेसमेंट में लगी थी. दमकल कर्मियों ने आग को बेसमेंट तक ही सीमित रखा.

उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में धुआं बहुत ज्यादा था, ऐसे में बचाव अभियान के दौरान एक व्यक्ति को तीसरी मंजिल की सीढ़ियों से और पांच अन्य लोगों को चौथी मंजिल से निकाला गया. सभी छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उनमें से 4 को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य दो लोगों का इलाज जारी है. फायर ऑफिसर ADO पारस कुमार ने बताया कि आग को पूरी तरह काबू में कर लिया गया है. फिलहाल मौके पर कूलिंग प्रक्रिया जारी है.

DCP विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी. फैक्ट्री मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. साथ ही, ठेकेदार और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में कुल कितने मजदूर मौजूद थे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments