Homeभारतदिल्लीदिल्ली: हाशिम बाबा गैंग के शूटर से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ...

दिल्ली: हाशिम बाबा गैंग के शूटर से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियां

द्वारका जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ और हाशिम बाबा गैंग के शूटर के बीच मुठभेड़ हुई. नजफगढ़-गुरुग्राम UER-2 हाईवे पर घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया गया

दिल्ली में द्वारका जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ और हाशिम बाबा गैंग के शूटर बताए जा रहे बदमाश शिवम के बीच मुठभेड़ हुई है. पुलिस की जवाबी फायरिंग में शिवम के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं.

पुलिस का कहना है कि, उन्हें सूचना मिली थी कि शिवम किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. इसके बाद द्वारका जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने नजफगढ़-गुरुग्राम UER-2 हाईवे पर जाल बिछाकर उसे घेर लिया.

पुलिस का आरोप है कि घिरने के बाद शिवम ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं. दोनों तरफ से करीब 7 राउंड फायरिंग हुई. इस दौरान पुलिस की गोली शिवम के पैर में लगी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

हत्या और डकैती के मामलों में आरोपी है शिवम

पुलिस के मुताबिक, शिवम डाबड़ी थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में आरोपी है. इसके अलावा वह 24 अक्टूबर को नजफगढ़ में हुई एक शख्स की हत्या और डकैती के मामलों में भी आरोपी बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड और हाशिम बाबा गैंग के नेटवर्क की जांच कर रही है. मौके से बरामद पिस्टल और कारतूस की भी जांच की जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments