Homeक्राइमगुना में बीजेपी जिला महामंत्री के भाई की हत्या, परिवार में जमीन...

गुना में बीजेपी जिला महामंत्री के भाई की हत्या, परिवार में जमीन को लेकर चल रहा था विवाद, एक अन्य घायल

गुना में बीजेपी जिला महामंत्री वीर बहादुर सिंह के छोटे भाई की पारिवारिक विवाद में हत्या हो गई है। एक अन्य भाई को गोली लगी है। बताया जा रहा है कि परिवार में पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की रात विवाद बढ़ा तो बड़े भाई के बेटे ने गोली चला दी है।

हाइलाइट्स

गुना में बीजेपी जिला महामंत्री वीर बहादुर सिंह के छोटे भाई की हत्या
परिवार में पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
विवाद में बड़े भाई के बेटे ने चलाई गोली और मौत
एक अन्य भाई को कंधे में लगी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

मध्य प्रदेश के गुना जिले स्थित सिरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोरठा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में फायरिंग हुई है। इस घटना में बीजेपी के जिला महामंत्री के छोटे भाई को गोली लगी है। गोली लगने के बाद उनकी मौत हो गई है। वही बचाव में आए एक अन्य भाई को कंधे में गोली लगी है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव है।

जिला महामंत्री वीर बहादुर सिंह के भाई की हत्या

दरअसल, सारेठा गांव निवासी वीर बहादुर सिंह अभी बीजेपी जिला महामंत्री है। साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक माने जाते हैं। उनके परिवार के भीतर पिछले काफी समय से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की रात आठ बजे विवाद ने विकराल रूप ले लिया।

बड़े भाई के बेटे ने चलाई गोली

बताया जा रहा है कि रविवार रात को जब विवाद बढ़ा तो वीर बहादुर सिंह के बड़े भाई भरत सिंह यादव के बेटे ने कथित तौर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में जिला महामंत्री के छोटे भाई 40 वर्षीय विजय यादव को सीने और अन्य जगह गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।

एक अन्य भाई घायल

वहीं, इस पारिवारिक हमले में परिवार का एक अन्य सदस्य भी गोली लगने से घायल हुआ है, जिसके कंधे में चोट आई है। घटना के तुरंत बाद घबराए परिजन दोनों घायलों को लेकर आनन-फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां आपातकालीन कक्ष में मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद विजय यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल भाई का अस्पताल में उपचार जारी है।

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तुरंत हरकत में आए और मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपी युवक के संबंध में यह चर्चा भी जोरों पर है कि वह कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या और अन्य धाराओं के तहत मर्ग कायम कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments