Homeभारतदिल्लीएक साथ दुनिया छोड़ गए पिता-बेटे, दिल्ली में इमारत हादसे से पसरा...

एक साथ दुनिया छोड़ गए पिता-बेटे, दिल्ली में इमारत हादसे से पसरा मातम

दिल्ली के हर्ष विहार के मिलन गार्डन इलाके में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, NDRF और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं.

दिल्ली के हर्ष विहार के मिलन गार्डन इलाके में रविवार निर्माणाधीन इमारत के ढहने से दो लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों के मुताबिक, रात भर चले बचाव अभियान के बाद मिलन गार्डन इलाके में निर्माणाधीन मकान के मलबे से दो शव निकाले गए हैं. फिलहाल मलबे में फंसे एक अन्य व्यक्ति को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है.

पुलिस को रविवार शाम 6 बजकर 46 मिनट पर इमारत ढहने की सूचना मिली थी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस पुरानी इमारत का ग्राउंड फ्लोर और उसके ऊपर बना फर्स्ट फ्लोर ढह गया. बताया जा रहा है कि ग्राउंड फ्लोर पर एक गोदाम था. यह प्रॉपर्टी भोपाल सिंह नामक व्यक्ति के बेटे मनोज कुमार की बताई जा रही है.

रविवार को घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां, एंबुलेंस और क्रेन भेजी गई. बचाव अभियान में मदद के लिए सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक और NDRF की एक टीम भी तैनात की गई.

रात भर चले इस ऑपरेशन में मलबे के नीचे से दो लोगों को निकाला गया. उन्हें GTB अस्पताल भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया. मृतकों की पहचान 60 वर्षीय चंद्रपाल और उनके बेटे 33 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है.

फिलहाल मलबे में फंसे एक अन्य व्यक्ति को बचाने की कोशिशें जारी हैं. NDRF, DDMA और दिल्ली फायर सर्विस की टीमें बचाव अभियान में लगी हुई हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments