Homeभारतदिल्लीदिल्ली में रविवार 25 अक्टूबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 2.5 लाख...

दिल्ली में रविवार 25 अक्टूबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 2.5 लाख मामलों का होगा निपटारा

दिल्ली में रविवार, 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब 2.5 लाख लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा, जिनमें लगभग 2 लाख ट्रैफिक चालान शामिल हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली में कल रविवार, 25 अक्टूबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसमें करीब 2.5 लाख मामलों का निपटारा किया जाएगा। इनमें लगभग 2 लाख ट्रैफिक चालान शामिल हैं। दिल्ली स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी (DSLSA) ने लोक अदालत की तारीख बदलकर 25 अक्टूबर तय की थी।

10 अक्टूबर को होना था आयोजन

पहले यह आयोजन 10 अक्टूबर को होना था। दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उस दिन निचली अदालतों के लिए कामकाजी दिन घोषित किए जाने के बाद तारीख बदली गई थी। DSLSA के मेंबर सेक्रेटरी ने 9 सितंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी।

रोज लिंक पर अपलोड हो सकते हैं इतने चालान

लोक अदालत में लगभग 337 से 340 बेंचें बैठेंगी। ट्रैफिक चालान अपलोड करने के लिए 19 अक्टूबर को विशेष लिंक जारी किया गया था। इस लिंक पर रोजाना अधिकतम 50 हजार चालान अपलोड किए जा सकते थे। चालानों के निपटारे की प्रक्रिया और समय पहले की तरह ही रहेंगे।

दिल्ली की इन कोर्टों में होगा आयोजन

यह आयोजन तीस हजारी, कड़कड़डूमा, पटियाला हाउस, रोहिणी, साकेत, द्वारका और राउज एवेन्यू समेत प्रमुख जिला अदालत परिसरों में होगा। दिल्ली हाई कोर्ट, ऋण वसूली न्यायाधिकरण (DRT), स्थायी लोक अदालत और दिल्ली राज्य व जिला उपभोक्ता आयोगों में भी मामलों का निपटारा किया जाएगा। लोक अदालत में ऐसे दीवानी और आपराधिक मामलों की सुनवाई होगी, जिनमें कानूनी रूप से समझौता किया जा सकता है। हालांकि, तलाक से जुड़े वैवाहिक विवाद इसमें शामिल नहीं होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments