Homeभारतमध्यप्रदेश'ठठरी और गठरी दोनों बरेंगी...' धर्मांतरण पर भड़के बाबा बागेश्वर, मैहर में...

‘ठठरी और गठरी दोनों बरेंगी…’ धर्मांतरण पर भड़के बाबा बागेश्वर, मैहर में बोले-राजनीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं, ‘शक्ति मठ’ बनाने का बड़ा ऐलान

आधी रात क्रिकेट, सुबह मां शारदा के दर्शन और फिर नए मठ का ऐलान! धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मैहर प्रवास में भक्ति के साथ उनका अनोखा अंदाज भी चर्चा में रहा। उन्होंने मैहर में ‘बागेश्वर बालाजी शक्ति मठ’ बनाने की घोषणा की और हर तीन-चार महीने में यहां आने की बात कही…

हाइलाइट्स

धर्मांतरण पर बाबा बागेश्वर ने दी कड़ी चेतावनी
धीरेंद्र शास्त्री ने मैहर में मां शारदा के दर्शन किए
मैहर में बनेगा बागेश्वर बालाजी शक्ति मठ की घोषणा

मैहर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पहले मैहर प्रवास के दौरान आस्था, खेल और सनातन चेतना का अनूठा संगम देखने को मिला। गुरुवार देर रात मां शारदा की पावन नगरी पहुंचे बाबा बागेश्वर का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद केजेएस आवासीय परिसर में उनका एक बेहद अनूठा और जोशीला अंदाज नजर आया, जब वे आधी रात को मैहर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के साथ क्रिकेट की पिच पर उतर पड़े। मैदान पर एसपी ने बाबा की गेंदों पर आक्रामक शॉट लगाए, तो वहीं धीरेंद्र शास्त्री ने भी बल्ला थामकर मैदान के चारों ओर जमकर चौके-छक्के जड़े।

मां शारदा के दरबार में लगाई हाजिरी, नारियल के खोल में पी चाय

शुक्रवार सुबह पंडित धीरेंद्र शास्त्री त्रिकूट पर्वत स्थित मां शारदा देवी के मंदिर पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में विधि-विधान से मां भगवती का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के उपरांत उन्होंने सांसद गणेश सिंह और प्रधान पुजारी पवन महाराज की मौजूदगी में मंदिर के नीचे गुफा में नारियल की खोल से बने अनूठे कुल्हड़ में चाय का आनंद लिया।

धर्मांतरण पर बोले- अब देश में नहीं चलेगा धर्मांतरण’

धर्मांतरण के मामले पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एक बहुत अच्छा आदेश पारित किया है। कानून बनाया है कि, जो भी धर्मांतरण करेगा आरक्षण अथवा उनके पास जो भी ताकत है समर्थता से विलग कर दिया जायेगा। सुप्रीम कोर्ट को बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने आगे कहा कि धर्मांतरण के लिए बहुत ज्यादा लोग प्रयासरत हैं, विदेशी ताकते प्रयासरत हैं। उसमे पीएफआई फंड और विदेशी ताकतें भी है। जो यत्र-तत्र लगकर हिन्दुओं को बरगला और बहकाते है। हम यही कहेंगे की तुम्हारी ठठरी भी बरेगी और गठरी भी बरेगी अब धर्मांतरण देश मे नही चलेगा। हिन्दू एक होकर के रहेगा। भारत हिन्दू राष्ट्र होकर रहेगा।

साधु का काम सनातन का विस्तार, राजनीति से कोई वास्ता नहीं’

केजेएस परिसर में आयोजित लगभग साढ़े 3 घंटे चले ‘सनातन संवाद’ कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राजनीति में प्रवेश की चर्चाओं को पूरी तरह खारिज करते हुए बाबा बागेश्वर ने स्पष्ट कहा साधु कभी राजनीति में नहीं जाते। हम तो साधु हैं, हमारा राजनीति से क्या लेना-देना? राजनीति अपनी जगह है और साधु अपनी जगह। हमारी परंपरा और सनातन का जो कार्य है, हम वही निरंतर कर रहे हैं।

मैहर में बनेगा ‘ बागेश्वर बालाजी शक्ति मठ ‘

संवाद सत्र के दौरान उन्होंने मंच से बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मैहर में ‘बागेश्वर बालाजी शक्ति मठ’ की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि केजेएस प्रबंधन के साथ चर्चा के बाद केजेएस आवासीय परिसर में ही इस मठ के निर्माण का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मैहर में माता सती का हार गिरा था और यहां आने वाला कभी हारता नहीं, बल्कि जीतता है।

हर तीन-चार महीने में मैहर आने का वादा

अब वे हर तीन से चार माह में मैहर आते रहेंगे। उन्होंने भावुक होकर कहा- शक्ति की नगरी में भक्ति का गीत होगा, ऊपर मैया, नीचे लाला और हमारे पास हैं बजरंग बाला। इस घोषणा के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ खुशी जताई। कार्यक्रम के उपरांत वे रात्रि विश्राम कर अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments