Homeभारतमहाराष्ट्रामुंबई: दशहरे की रौनक के बीच अंधेरी में अग्निकांड, गोदाम में मिले...

मुंबई: दशहरे की रौनक के बीच अंधेरी में अग्निकांड, गोदाम में मिले 2 शव, 4 झुलसे

मुंबई के साकीनाका में स्क्रैप गोदाम में छह घंटे से ज्यादा धधकी आग में दो लोगों की मौत हुई और चार झुलस गए. दशहरे के दिन शहर में हुई आग की यह तीसरी घटना थी, अभी तक इस हादसे की वजह अभी साफ नहीं हुई है.

मुंबई के अंधेरी इलाके के साकीनाका में मंगलवार शाम अब्दुल राशिद कंपाउंड में आग लग गई. खैरानी रोड स्थित स्क्रैप सामान के गोदाम से उठी लपटें तेजी से फैल गईं. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू हो गईं.

आग इतनी भीषण थी कि इसे पूरी तरह बुझाने में आधी रात तक का वक्त लग गया. मंगलवार शाम करीब 6:18 बजे लगी आग, लेकिन 6 घंटे की मशक्कत के बाद बुधवार रात करीब 12:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका.

आग शांत होने के बाद जब घटनास्थल की जांच की गई तो मौके से दो शव बरामद हुए. वहां एयरोसोल कंटेनर हुए थे. दोनों शव इतनी बुरी तरह जल चुके थे कि उनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजावाड़ी अस्पताल भेजा गया है.

इस हादसे में चार अन्य लोग भी झुलसे हैं. इनमें 20 साल की उम्र के दो युवक शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, कई घायल 10 से 80 प्रतिशत तक जल चुके हैं. सभी को राजावाड़ी अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है.

60-70 कारोबारी यूनिट्स तक पहुंची आग

दमकल विभाग के मुताबिक आग करीब 4,000 वर्गफुट इलाके में फैल गई. इसकी चपेट में 60 से 70 व्यावसायिक यूनिट्स और चॉल भी आ गईं. आग ने बिजली की वायरिंग, कपड़ों के स्टॉक, प्लास्टिक ग्रैन्यूल्स, स्क्रैप, लकड़ी के फर्नीचर, खाली एयरोसोल कंटेनर, LPG सिलेंडर और मशीनरी को नुकसान पहुंचाया. इसके साथ ही सड़क किनारे खड़े दो दोपहिया वाहन और एक टेंपो भी इसकी चपेट में आए. फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं है.

दशहरे के दिन मुंबई में तीसरी बड़ी आग

दशहरे के दिन मुंबई में यह आग की तीसरी घटना थी. इससे पहले कुर्ला की 13 मंजिला इमारत के इलेक्ट्रिकल डक्ट में आग लगी थी, जिसमें तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल हुए थे. इसके अलावा दक्षिण मुंबई के भुलाभाई देसाई रोड स्थित अमरसन्स स्टोर में भी आग लगी थी.

दशहरे की रौनक के बीच साकीनाका में आग की इस घटना ने इलाके को दहला दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आग लगने के कारणों का पता लगाया दजा रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments