Homeभारतदिल्लीपार्क में बैठे युवक पर चाकुओं से हमला, दिल्ली के सीलमपुर में...

पार्क में बैठे युवक पर चाकुओं से हमला, दिल्ली के सीलमपुर में खौफनाक वारदात

दिल्ली के सीलमपुर में पुलिस स्टेशन के ठीक सामने स्थित सेंट्रल पार्क में 21 साल के सुभान पर चाकू से कई बार हमला किया गया. इस वारदात में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

दिल्ली में एक अपराध की एक घटना ने इलाके में हलचल मचा दी है. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में पुलिस स्टेशन के ठीक सामने स्थित सेंट्रल पार्क में 21 साल के युवक पर चाकू से कई वार किए गए. हमले में सुभान गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस थाने के सामने हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक घटना सीलमपुर पुलिस स्टेशन के सामने स्थित सेंट्रल पार्क की है. यहां 21 साल के सुभान पर किसी ने चाकू से कई बार हमला किया. वारदात में वह बुरी तरह घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में उसका इलाज जारी है. वहीं एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि यहां पर बच्चों के आपसी झगड़े में रोज लड़ाई होती रहती है. सुभान पर भी आपसी लड़ाई के चलते ही हमला किया गया.

क्राइम टीम और FSL ने जुटाए सबूत

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. जांच के लिए क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया गया. दोनों टीमों ने घटनास्थल से सबूत जुटाने की कार्रवाई शुरू की, ताकि हमले से जुड़े अहम सुराग मिल सकें.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब हमलावरों की पहचान करने और वारदात की वजह का पता लगाने में जुटी है. इसके लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है. फिलहाल, हमले के पीछे की वजह और आरोपियों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments