Homeभारतमध्यप्रदेशइंदौर में गरबा पंडाल के पास खूनी संघर्ष: रास्ता मांगने पर हुआ...

इंदौर में गरबा पंडाल के पास खूनी संघर्ष: रास्ता मांगने पर हुआ विवाद, रिटायर्ड फौजी ने सर्विस पिस्टल से मारी गोली, युवक की मौत

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित कृष्णबाग कॉलोनी में गरबा इवेंट के रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक पूर्व सैनिक ने सर्विस पिस्टल से गोली चला दी। गोली लगने से घायल हुए रक्षित नामक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी रिटायर्ड फौजी नीरज और उसके बेटे केशव को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

इंदौर: मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित कृष्णबाग कॉलोनी में गरबा इवेंट के रास्ते को लेकर हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि एक रिटायर्ड फौजी ने गुस्से में आकर अपनी सर्विस पिस्टल से गोली चला दी। इस गोलीबारी में एक युवक की पेट में गोली लगने से मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पूर्व सैनिक नीरज रहाणे और उसके बेटे केशव को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था, लेकिन घायल युवक की इलाज के दौरान मौत होने के बाद इसमें हत्या की धारा जोड़ दी गई है।

क्या था पूरा विवाद?

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का बेटा केशव, जो पुणे की एक आईटी कंपनी में काम करता है और इन दिनों नवरात्रि की छुट्टी पर इंदौर आया हुआ था, सोमवार देर रात कृष्णबाग इलाके में आयोजित एक स्थानीय गरबा कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसी दौरान पंडाल के रास्ते में कुछ महिलाएं और युड़कियां कुर्सियां डालकर बैठी थीं, जिससे रास्ता ब्लॉक हो रहा था।

जब केशव ने वहां से गुजरने के लिए रास्ता मांगा और महिलाओं से हटने का अनुरोध किया, तो वहां मौजूद महिलाओं ने पलटकर जवाब दे दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। पुलिस ने बताया कि इस बात से नाराज होकर केशव गुस्से में घर वापस लौटा और उसने अपने पिता को पूरी बात बताई।

गुस्से में घर से पिस्टल लेकर निकला रिटायर्ड फौजी

बेटे से विवाद की बात सुनते ही पूर्व सैनिक पिता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। नीरज, जो करीब 12 साल पहले सेना से रिटायर हो चुका है और वर्तमान में बैंक में सुरक्षाकर्मी के तौर पर नौकरी कर रहा है, ने अपनी सर्विस पिस्टल निकाली और सीधे उस कॉलोनी के लिए निकल पड़ा जहां विवाद हुआ था।

पुलिस गंभीरता कर रही मामले की जांच

घटनास्थल पर पहुंचकर नीरज ने वहां जमा लोगों के साथ बहस शुरू कर दी और गालियां देते हुए अपनी हथियार से दो से तीन राउंड फायरिंग कर दी। इसी दौरान एक गोली वहां मौजूद रक्षित नामक युवक के पेट में जा धंसी। गंभीर हालत में उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर आरोपी द्वारा पिस्टल लहराते हुए स्थानीय लोगों को धमकाने का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments