Homeभारतगुजरात'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर प्रकाश पर्व 2026 का आगाज, PM मोदी की...

‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर प्रकाश पर्व 2026 का आगाज, PM मोदी की मौजूदगी में इस बार शाम को होगी एकता दिवस की परेड

गुजरात के केवडिया में राष्ट्रीय एकता दिवस से पहले एकता प्रकाश पर्व की शुरुआत की गई है। इस बार की एकता दिवस परेड शाम को आयोजित की जाएगी। पीएम मोदी एकता दिवस में शामिल होने के लिए 30 अक्टूबर को केवडिया पहुंच जाएंगे। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जन्मदिन पर पीएम मोदी उन्हें नमन करेंगे। इस बार के कार्यक्रम को भव्य किया जा रहा है।

हाइलाइट्स

एकता दिवस का कार्यक्रम इस बार बड़ी और नई थीम पर होगा आयोजित
भूपेंद्र पटेल ने एकता प्रकाश पर्व की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर की शुरुआत
पीएम मोदी एकता दिवस के लिए 30 अक्टूबर को पहुंच जाएंगे गुजरात

अहमदाबाद : दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के स्थल गुजरात के केवडिया में एकता दिवस की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने तैयारियां का जायजा लिया। सीएम भूपेंद्र पटेल ने एकता नगर में ‘एकता प्रकाश पर्व-2026’ का उद्घाटन करने के बाद टूरिस्ट से बातचीत की। सीएम की वाराणसी के एक टूरिस्ट से भी मुलाकात हुई। इस बार की एकता दिवस परेड शाम को होगी। इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। केवडिया में करीब 35 हजार लोगों की मौजूदगी रहेगी।

पीएम मोदी सरदार पटेल को देंगे सैल्यूट

पीएम मोदी एकता दिवस के लिए गुजरात के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। अभी जो संभावित कार्यक्रम सामने आया है। उसके अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 30-31 अक्टूबर को गुजरात का दौरे पर रहेंगे। वह गुजरात दौरे में उत्तरी गुजरात के डीसा और नर्मदा जिले के केवडिया में एकता दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी 30 अक्टूबर की सुबह प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली से डीसा पहुंचेंगे। वहां वे बनास डेयरी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वह भिलडी में ‘बनास बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर’ (BBBRC) का उद्घाटन कर सकते हैं।

30 की शाम को केवडिया पहुंचेंगे पीएम

बनासकांठा जिले में अपने कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री केवड़िया जाने से पहले अहमदाबाद में कुछ देर के लिए रुक सकते हैं। वे 30 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे वहां पहुंच सकते हैं और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। 31 अक्टूबर को, प्रधानमंत्री मोदी केवड़िया में ‘ राष्ट्रीय एकता दिवस ‘ (नेशनल यूनिटी डे) के वार्षिक समारोह में शामिल होंगे और ‘एकता दिवस परेड’ की अध्यक्षता करेंगे। यह आयोजन भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में किया जाता है।

देशभर के कलाकर पहुंचेंगे केवडिया

इस साल की परेड बड़े पैमाने पर आयोजित होने की उम्मीद है, जिसमें लगभग 10,000 पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान हिस्सा ले सकते हैं। देश भर से आए करीब 4,700 कलाकार भारत की विविधता को दर्शाते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इस कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना का ‘फ्लाईपास्ट’ और विभिन्न बैंडों की प्रस्तुतियां भी शामिल होंगी। अभी जो कार्यक्रम हैं उसके अनुसार पीएम मोदी अपने सभी कार्यक्रम पूरे करने के बाद वडोदरा होते हुए नई दिल्ली लौट सकते हैं।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर क्या-क्या होगा?

इसमें पुलिस और अर्धसैनिक बलों (CAPF) के लगभग 10,000+ जवान हिस्सा लेंगे।
विभिन्न राज्यों के करीब 4,700 कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लोक नृत्य पेश करेंगे।
वायुसेना (IAF) का भव्य फ्लाईपास्ट और देशभक्ति बैंड की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होंगी।
महिला-नेतृत्व वाला गार्ड ऑफ ऑनर, राष्ट्रीय एकता की शपथ होगी।
प्रधानमंत्री का संबोधन और ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन होगा।
इसके अलावा ऊंट और घोड़ों के दस्ते, मोटरसाइकिल डेयरडेविल करतब का प्रदर्शन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments