नशे की हालत में एक युवक नवरात्र मेले में छेड़खानी कर रहा था। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात लेडी बाउंसर ने उसकी पिटाई कर दी है। पिटाई होता देखकर पुलिस की टीम ने आकर बचाव किया है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
हाइलाइट्स
अशोकनगर के नवरात्र मेले में छेड़खानी की घटना
लेडी बाउंसर ने आरोपी युवक को पीटा
पुलिस ने मारपीट होता देखकर किया बचाव
घटना का वीडियो हो रहा है वायरल
अशोकनगर : नवरात्रि में एमपी के अशोकनगर में ड्यूटी कर रहीं लेडी बाउंसर्स अलग रूप देखने को मिला है। युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहे एक मनचले पर लेडी बाउंसर टूट पड़ी। सरेआम उसकी पिटाई कर रही दी। मारपीट होता देखकर पुलिस की टीम वहां पहुंची और बीच बचाव किया है।
मीना बाजार का है मामला
दरअसल, अशोकनगर के मीना बाजार में नवरात्र महोत्सव का आयोजन किया है। मेले में एक मनचला गलत हरकत कर रहा था। वह युवती से छेड़छाड़ कर रहा था। ड्यूटी कर रही लेडी बाउंसर ने दुर्गा का रूप धारण कर ली। इसके बाद मनचले को सबक सिखा दिया है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
जलपरी शो में की छेड़खानी
मंगलवार को शहर में लगे मीना बाजार में उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक मनचले युवक ने जलपरी के शो के दौरान एक युवती के साथ कथित छेड़छाड़ की। घटना के बाद महिला बाउंसर मोर्चा संभाल लिया। आरोप लगाए है कि युवक की हरकत देखकर पहले बाउंसर ने उसे पूरे मेले में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है।
पुलिस ने शांत कराया मामला
घटना की जानकारी मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। देहात थाना प्रभारी आकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस में मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करा दिया था। हालांकि युवती और मेला प्रबंधन की ओर से पुलिस को कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी महिला बाउंसर
मीना बाजार की घटना को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। अब लोग इसकी खूब तारीफ कर रही हैं। महिला बाउंसर के अनुसार आरोपी युवक नशे की हालत में ऐसी हरकत कर रहा था। गौरतलब है कि शाम के समय में नवरात्र महोत्सव खूब भीड़ उमड़ती है।

