ब्यूरो रिपोर्ट : नागदा/सूरत: सच की आवाज़ को दबाने के लिए धमकियों का सहारा लेना कायरों की पुरानी पहचान रही है। हाल ही में ‘महानगर मेट्रो न्यूज़’ के ग्रुप एडिटर को हार्दिक हुड़िया और उसके गिरोह द्वारा दी गई कानूनी कार्यवाही की धमकियां इसी बौखलाहट का प्रमाण हैं। लेकिन महानगर मेट्रो स्पष्ट करता है कि वह ऐसी ‘गीदड़ भभकियों’ से न कभी डरा है और न कभी झुकेगा। अब इस तथाकथित तोड़बाज़ गिरोह के हर काले कारनामे का कच्चा चिट्ठा जनता के सामने रखा जाएगा।
जिनालयों पर आंच आई तो चुप नहीं बैठेगा समाज
अभा हिन्दू जैन साधू संत रक्षा समिति के संयोजक अभय चोपड़ा ने जिनालयों पर हमले की कथित साजिश को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “जैन समाज शांतिप्रिय है, लेकिन हमारी आस्था के केंद्रों पर कोई भी प्रहार स्वीकार्य नहीं होगा। हम कानून के दायरे में रहकर ऐसा जवाब देंगे कि साजिशकर्ताओं को सिर छुपाने की जगह नहीं मिलेगी।”
गिरेबान तक पहुँचेगा कानून का हाथ
समाज ने साफ संदेश दिया है कि प्रदेश की भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था अत्यंत मजबूत है। शासन-प्रशासन से मांग की गई है कि धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाए।
महानगर मेट्रो का सीधा वार:
धमकियों से बेअसर: एडिटर को कानूनी डरावा देने वाले याद रखें कि पत्रकारिता का धर्म सच उजागर करना है।
भंडाफोड़ की तैयारी: जहाँ-जहाँ इस गिरोह ने ‘तोड़कांड’ (वसूली) की है, महानगर मेट्रो अब उन पीड़ितों की आवाज़ बनेगा।
एकजुटता: जैन समाज और मीडिया का एक वर्ग मिलकर इन अराजक तत्वों के खिलाफ संवैधानिक और कानूनी मोर्चा खोल चुका है।
“हम संविधान और न्यायपालिका में विश्वास रखते हैं। हार्दिक हुड़िया जैसे लोग जो कलम को डराने की कोशिश कर रहे हैं, वे जान लें कि अब उनके साम्राज्य के अंत की शुरुआत हो चुकी है। महानगर मेट्रो न्यूज़ न रुकने वाला है, न बिकने वाला।”

