Homeभारतदिल्लीINDIA ब्लॉक के प्रोटेस्ट में बॉडी कैमरा लगाकर उतरी दिल्ली पुलिस, CJP...

INDIA ब्लॉक के प्रोटेस्ट में बॉडी कैमरा लगाकर उतरी दिल्ली पुलिस, CJP प्रोटेस्ट में लगे थे आरोप

विपक्ष के मार्च के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है और प्रदर्शन के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए बॉडी कैमरे का इस्तेमाल शुरू किया है. नई दिल्ली जिले में 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

INDIA ब्लॉक के 140 से अधिक सांसद मंगलवार को SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ संसद से सड़क तक मार्च करेंगे. मार्च के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दिल्ली पुलिस बॉडी कैमरा लगाकर ड्यूटी कर रही है.

इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली पुलिस पर तमाम आरोप लगे थे. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने उसके बाद से हर प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों के लिए बॉडी कैमरे का इस्तेमाल शुरू कर दिया. नई दिल्ली इलाके के डीसीपी सचिन शर्मा भी अब बॉडी कैमरा लगा कर ड्यूटी में तैनात हैं.

इसका मकसद प्रदर्शन के दौरान होने वाली घटनाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग रखना है, जिससे पुलिस पर अगर किसी तरह का कोई आरोप लगे तो पुलिस वीडियो सबूत के जरिए अपना पक्ष पेश कर सके.

नई दिल्ली ज़िले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 3000 से ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. पुरुषों की 27 कंपनियां और महिलाओं की 4 कंपनियां तैनात की गई हैं. बता दें, आम तौर पर एक पुलिस कंपनी में 100-115 जवान होते हैं. संसद भवन, पार्लियामेंट स्ट्रीट गोलचक्कर के पास और निर्वाचन सदन, आदि अहम जगहों पर सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं.

विपक्ष के प्रस्तावित विरोध मार्च से पहले निर्वाचन सदन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवान भारी संख्या में मौजूद हैं. दिल्ली पुलिस ने मार्च के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है. कनॉट प्लेस, पटेल चौक- मुख्य डाक घर, विंडसर प्लेस- मुख्य डाक घर, अशोक रोड, जंतर-मंतर रोड और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments