Homeक्राइमथार की स्टेपनी में रखा था बेंगलुरु की पार्टियों में शान बढ़ाने...

थार की स्टेपनी में रखा था बेंगलुरु की पार्टियों में शान बढ़ाने वाला सामान, रोकने पर टोल तोड़कर भागे, पकड़ाने पर मिला छह करोड़ का माल

थार की स्टेपनी में रखकर एम्फेटामाइन ड्रग्स की तस्करी हो रही थी। इंदौर के बिचौली मर्दाना के पास डीआरआई और सीबीएन की टीम ने थार सवार युवकों को पकड़ा है। इनके पास से करीब छह करोड़ रुपए का माल मिला है।

हाइलाइट्स

थार की स्टेपनी में रखकर ड्रग्स की तस्करी
डीआरआई और सीबीएन टीम ने इंदौर के पास दबोचा
टोल बैरियर तोड़कर भाग रहे थे आरोपी
दिल्ली से बेंगलुरु लेकर जा रहे थे माल

इंदौर: डीआरआई और सीबीएन ने 7.12 किलोग्राम एम्फेटामाइन की अंतरराज्यीय तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए इंदौर में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी थार की स्टेपनी में ड्रग्स लेकर दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे थे। टोल नाके पर इन सभी को दबोचा गया है।

लगभग छह करोड़ रुपए आंकी गई कीमत

उन्होंने बताया कि खासकर नशे की पार्टियों में इस्तेमाल होने वाले मादक पदार्थ की जब्त खेप की कीमत करीब 5.69 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर डीआरआई और केंद्रीय सीबीएन के संयुक्त दल ने कर्नाटक के पंजीकरण नंबर वाली महिंद्रा थार गाड़ी को 30 सितंबर को तड़के उज्जैन-देवास टोल प्लाजा के पास रुकने के लिए कहा।

टोल तोड़कर भागने लगे

दल को देखकर चारपहिया गाड़ी का चालक अवरोधक तोड़कर वाहन को तेज गति से भगाने लगा। दल ने करीब डेढ़ घंटे तक उसका पीछा किया और इंदौर के बिचौली मर्दाना के पास एक पेट्रोल पंप पर वाहन को रोक लिया।

थार की स्टेपनी में मिले ड्रग्स

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान वाहन की स्टेपनी में छिपाए गए 21 पैकेट में 7.12 किलोग्राम एम्फेटामाइन मिला जिसे दिल्ली से बेंगलुरु ले जाया जा रहा था। आरोपियों से जांच एजेंसी पूछताछ कर रही है।

थार को किया जब्त

वहीं, अधिकारियों के मुताबिक तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी को जब्त किया गया और इसमें सवार तीन लोगों को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया। इस मामले की विस्तृत जांच जारी है।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में इंदौर और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार ड्रग्स नेटवर्क पर प्रहार हो रहा है। इंदौर में कुछ महीनों के अंदर दो नाइजीरियाई महिला को भी गिरफ्तार किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments