Homeभारतमहाराष्ट्राखाना तैयार करने की जगह पर चूहों की बीट, मक्खियां और कॉकरोच...

खाना तैयार करने की जगह पर चूहों की बीट, मक्खियां और कॉकरोच मिले, मुंबई की 120 साल पुरानी फूड कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड

मुंबई के प्रसिद्ध 120 साल पुराने क्यानी एंड कंपनी पर FDA ने फूड लाइसेंस सस्पेंड कर तत्काल बंद करने का आदेश दिया है. जांच में रेस्टोरेंट में चूहों की बीट, मक्खियां, कॉकरोच और गंदगी पाई गई.

मुंबई के मशहूर और करीब 120 साल पुराने क्यानी एंड कंपनी पर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई की है. FDA ने क्यानी एंड कंपनी का फूड लाइसेंस सस्पेंड करते हुए तत्काल प्रभाव से इसे बंद करने का आदेश दिया है. दरअसल, 27 सितंबर को हुई जांच के दौरान अधिकारियों को रेस्टोरेंट में कई गंभीर स्वच्छता संबंधी खामियां मिलीं.

FDA के मुताबिक, फूड स्टोरेज और तैयार करने वाले हिस्से में चूहों की बीट, जिंदा मक्खियां और मरे हुए कॉकरोच पाए गए. इसके अलावा रेफ्रिजरेटर में बड़ी मात्रा में खून जमा होने और फूड प्रोसेसिंग एरिया में खुले सीवेज मैनहोल की बात भी सामने आई है.

मुंबई के कालबादेवी इलाके में मौजूद क्यानी एंड कंपनी लंबे समय से शहर की पहचान रहे पुराने ईरानी कैफे में शामिल है. लेकिन अब FDA की कार्रवाई के बाद इसके संचालन पर रोक लगा दी गई है. FDA ने निर्देश दिया है कि क्यानी एंड कंपनी तत्काल प्रभाव से खाद्य पदार्थों की खरीद, निर्माण, प्रोसेसिंग, स्टोरेज, बिक्री बंद करे. यह कार्रवाई मुंबई में 23 से 27 सितंबर के बीच की गई खाद्य सुरक्षा जांचों की श्रृंखला का हिस्सा है. इस दौरान शहर के कुल 13 फूड बिजनेस प्रतिष्ठानों पर लाइसेंस सस्पेंशन, क्लोजर या कानूनी कार्रवाई की गई.

कोलाबा स्वीट मार्ट का लाइसेंस भी सस्पेंड

FDA ने कोलाबा स्वीट मार्ट का लाइसेंस भी सस्पेंड किया है. यहां जांच के दौरान छिपकलियां, लार्वा, मक्खियां और कॉकरोच पाए जाने की बात सामने आई. वहीं खुले खाने के पास गंदे पोछे की बाल्टियां रखी मिलीं और तैयार भोजन तथा कच्चा आटा अखबार के सीधे संपर्क में पाया गया.

इसके अलावा लोअर परेल स्थित एक Subway आउटलेट, दहिसर/विले पार्ले क्षेत्र के अन्य फूड प्रतिष्ठानों और कई दूसरे कारोबारों के खिलाफ भी FDA ने कार्रवाई की है. कुछ मामलों में लाइसेंस सस्पेंड किया गया है, जबकि छह अन्य फूड बिजनेस ऑपरेटरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है.

फिलहाल FDA की कार्रवाई के बाद क्यानी एंड कंपनी को खाद्य कारोबार बंद रखने का निर्देश दिया गया है. प्रतिष्ठान को कमियों को दूर करने और आगे की जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा. मुंबई के पुराने और लोकप्रिय ईरानी कैफे पर हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर शहर में खाने की गुणवत्ता, साफ-सफाई और फूड सेफ्टी नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments