Homeभारतउत्तरप्रदेशगाजियाबाद में आंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़, असामाजिक तत्वों की करतूत से भड़का...

गाजियाबाद में आंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़, असामाजिक तत्वों की करतूत से भड़का आक्रोश, पुलिस ने संभाली स्थिति

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद के नवयुग मार्केट स्थित पार्क में आंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की तलाश में जुटी है।

गाजियाबाद: नवयुग मार्केट स्थित आंबेडकर पार्क में असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। सोमवार सुबह प्रतिमा के चेहरे पर गंदा पदार्थ लगाने और मालाओं से छेड़छाड़ की जानकारी सामने आते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते पार्क के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए लोगों को शांत कराया।

सुबह पार्क में प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई। लोगों का कहना था कि इस तरह की हरकत कर किसी ने जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की है। घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे। पुलिस ने लोगों से संयम बरतने और किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा नहीं करने की अपील की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रतिमा के आसपास मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली गई। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छेड़छाड़ की कोशिश कब की गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है, ताकि किसी तरह की स्थिति न बिगड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments