Homeभारतमहाराष्ट्राकोस्टल रोड पर तेज रफ्तार BMW का कहर, 4 की मौत, 1...

कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार BMW का कहर, 4 की मौत, 1 गंभीर, मरीज ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी कार

मुंबई में आज रविवार सुबह-सुबह मुंबई के कोस्टल रोड पर एक BMW कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कोस्टल रोड कंट्रोल रूम के अनुसार, एक काली BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी, तभी तेज रफ़्तार के कारण उसका एक्सीडेंट हो गया।

मुंबई : रविवार सुबह-सुबह मुंबई से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ़्तार BMW कार के टकराने से तीन पैदल चलने वालों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सुबह करीब 5:20 बजे कोस्टल रोड पर लाला कॉलेज के सामने, लोटस जेटी के पास हुआ। कोस्टल रोड कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक, BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। हादसे की वजह तेज रफ़्तार बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद घायल हुए चार लोगों को इलाज के लिए नायर अस्पताल ले जाया गया। नायर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल लाए गए चार लोगों में से तीन को मृत घोषित कर दिया गया। एक का इलाज जारी है।

20 साल के युवक की हालत गंभीर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काले रंग की BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। उसकी स्पीड बहुत तेज थी। इसी स्पीड के कारण कार हादसा हुआ और जो शख्स घायल है, उसकी उम्र 20 साल की है। उसका इलाज ट्रॉमा वार्ड में चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर है।

BMW हादसे में मारे गए ये लोग

वहीं जिन लोगों की मौत हुई है, फिलहाल उनमें से दो की पहचान सामने आई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार, मारे गए लोगों में शनाय गज्जल (21) और धैर्य सेठ (17) हैं। जबकि एक अज्ञात 25 वर्षीय व्यक्ति को अस्पताल लाए जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments