Homeभारतउत्तरप्रदेशएटा: नहर में मिली देवर और भाभी की लाश, दोनों के हाथ...

एटा: नहर में मिली देवर और भाभी की लाश, दोनों के हाथ थे बंधे, परिवार ने जताई ये आशंका

उत्तरप्रदेश के एटा के मिरहची थाना क्षेत्र में हजारा नहर से 9 दिन से लापता देवर-भाभी के शव बरामद हुए हैं. मृतकों के हाथ बंधे मिलने और परिजनों द्वारा दुश्मनी की बात कहे जाने से हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

कासगंज जिले के रहने वाले कृष्णकांत और उसकी भाभी प्रियंका 8 सितंबर को नदरई नहर में छलांग लगाने के बाद से लापता थे. बीते गुरुवार को एटा के मिरहची क्षेत्र में कुटैना माफी गांव के पास हजारा नहर में ग्रामीणों को दोनों के शव एक साथ तैरते दिखे. सूचना मिलने पर पुलिस और फ्लड टीम ने शवों को बाहर निकाला. परिजनों ने हाथ बंधे होने और गांव में पुरानी दुश्मनी का हवाला देकर हत्या का आरोप लगाया है.

नहर में मिले सगे देवर-भाभी के शव

मिरहची थाना क्षेत्र के कुटैना माफी स्थित हजारा नहर में गुरुवार सुबह दो शव तैरते हुए मिलने से हड़कंप मच गया. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पानी से बाहर निकलवाया. मृतकों की पहचान कासगंज निवासी कृष्णकांत (पिता गिरीश चंद्र) और उसकी भाभी प्रियंका (पति पंकज) के रूप में हुई.

पति ने जताई हत्या की आशंका

मृतका प्रियंका के पति पंकज ने बताया कि मृतकों में उसका सगा भाई और पत्नी शामिल हैं. पंकज का कहना है कि उसका भाई आत्महत्या नहीं कर सकता. उसने गांव में पुरानी दुश्मनी होने का जिक्र करते हुए दोनों की हत्या किए जाने की आशंका जताई है.

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मिरहची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है. मौत की असली वजह और पूरी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments