Homeभारतमहाराष्ट्रामदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले जाकर किया गैंगरेप... BJP के पूर्व...

मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले जाकर किया गैंगरेप… BJP के पूर्व विधायक नरेंद्र पवार समेत 2 पर केस दर्ज

कल्याण में 22 साल की एक शादीशुदा महिला ने बीजेपी के पूर्व विधायक नरेंद्र पवार और बर्खास्त पुलिसकर्मी शैलेश पाटील पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. आरोप है कि पति से हुए झगड़े में मदद का भरोसा देकर महिला को ऑफिस बुलाया गया और फिर भिवंडी के बापगांव स्थित फार्महाउस ले जाकर हथियार दिखाकर शराब पिलाई गई और दुष्कर्म किया गया.

महाराष्ट्र के कल्याण से एक बड़ी खबर आई है. यहां 22 साल की एक शादीशुदा महिला ने बीजेपी के पूर्व विधायक नरेंद्र पवार और बर्खास्त पुलिसकर्मी शैलेश पाटील पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. आरोप है कि महिला को मदद के बहाने बुलाया गया, फिर एक फार्महाउस ले जाकर हथियार दिखाकर शराब पिलाई गई और उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पडघा पुलिस थाने में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है.

पीड़िता के मुताबिक, उसका अपने पति से झगड़ा चल रहा था. इसी झगड़े को सुलझाने का भरोसा देकर नरेंद्र पवार ने उसे अपने ऑफिस बुलाया. महिला का आरोप है कि 13 सितंबर को पवार और शैलेश पाटील उसे भिवंडी तालुका के बापगांव स्थित एक फार्महाउस पर लेकर गए. वहां उसे हथियार दिखाकर डराया गया और जबरन शराब पिलाई गई. इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया.

पीड़िता का कहना है कि रात करीब दो बजे नरेंद्र पवार वहां से चले गए, लेकिन इसके बाद शैलेश पाटील ने भी उसके साथ ज्यादती की. सुबह करीब चार बजे पाटील के घर के केयरटेकर ने महिला को उसके घर छोड़ा.

घटना के बाद डरी हुई महिला ने 16 सितंबर को कांग्रेस नगरसेविका और गुटनेता कांचन कुलकर्णी से संपर्क किया. उसने कुलकर्णी को घटना से जुड़ा वीडियो और मोबाइल पर व्हॉट्सऐप चैट भी दिखाए. इसके बाद कुलकर्णी खुद महिला को लेकर रात में पडघा पुलिस थाने पहुंचीं. कुलकर्णी ने बताया कि उन्होंने रात में ही पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते से भी बात की, जिसके बाद पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश मिले.

पडघा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक पंकज गिर ने जांच के बाद हथियार दिखाकर गैंगरेप करने के आरोप में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पीड़िता ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, वहीं कांचन कुलकर्णी ने दोनों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि 48 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर हजारों महिलाओं के साथ थाने के बाहर आंदोलन किया जाएगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments