Homeटॉप न्यूज़अलीगढ़ में करणी सेना नेता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा! लगवाए 'जय भीम' के...

अलीगढ़ में करणी सेना नेता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा! लगवाए ‘जय भीम’ के नारे; सवर्ण महापंचायत में विवादित टिप्पणी से भड़का आक्रोश

अलीगढ़ में सवर्ण महापंचायत के दौरान हुई विवादित टिप्पणी से भड़के लोगों ने क्षत्रिय युवा करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव की पिटाई कर दी. पीड़ित को खींचकर अंबेडकर पार्क ले जाया गया और नारेबाजी कराई गई. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सिविल लाइन क्षेत्र में हिंदूवादी नेता सचिन राघव के साथ मारपीट की गई. इसका वीडियो सामने आया है जिसमें आक्रोशित भीड़ सचिन को खींचते हुए नजर आ रही है. इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई. पीड़ित सचिन क्षत्रिय युवा करणी सेना का जिलाध्यक्ष भी है. फिलहाल, पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

सवर्ण महापंचायत के दौरान हुई टिप्पणी से भड़का आक्रोश

दरअसल, बीते दिन यूजीसी के विरोध में आयोजित सवर्ण महापंचायत के दौरान हुई एक टिप्पणी ने माहौल गरम कर दिया. उस पंचायत में सचिन राघव भी मौजूद था. पंचायत में किसी ने जाटव और वाल्मीकि समाज पर एक विवादित बयान दिया था. जिसके विरोध में सिविल लाइन इलाके में कुछ लोगों ने सचिन राघव को पकड़कर उनके साथ जमकर मारपीट कर दी. मारपीट करने वाले लोग ‘जय भीम-जय भीम’ के नारे लगा रहे थे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने सचिन राघव की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

इस मामले में सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्तियों के साथ मारपीट की घटना हुई है जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना सिविल लाइन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. अभियुक्तों को सीसीटीवी फुटेज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है. शीघ्र ही उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी. किसी को भी शांति-व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा.

वायरल वीडियो में सचिन की पिटाई

अपशब्दों से भरे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सचिन राघव पर भीड़ ने हमला कर दिया. उन्हें सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर थप्पड़ और बेल्टें मारीं गईं. इस दौरान सचिन हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे. हालांकि, कुछ लोग मारपीट न करने की हिदायत भी देते नजर आए. इस दौरान हमलावर सचिन को खींचकर अंबेडकर पार्क के अंदर ले गए और यहां उनसे वाल्मीकि समाज और डॉ. अंबेडकर के सम्मान में नारे लगवाए गए.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments