Homeभारतउत्तरप्रदेशदिव्‍या मित्‍तल IAS से इस्‍तीफा देने के बाद पहली बार पहुंचीं दफ्तर,...

दिव्‍या मित्‍तल IAS से इस्‍तीफा देने के बाद पहली बार पहुंचीं दफ्तर, निजी पारिवारिक कारण बताया

2013 बैच की आईएएस अफसर दिव्‍या मित्‍तल का इस्‍तीफा अभी स्‍वीकार नहीं हुआ है। उनका इसका कारण निजी और पारिवारिक बताया है।

लखनऊ : उत्‍तर प्रदेश की तेजतर्रार आईएएस अफसर दिव्‍या मित्‍तल ने 30 अगस्‍त, 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा से त्‍यागपत्र दे दिया। इस्‍तीफे के बाद पहली बार सोमवार को वह अपने दफ्तर पहुंची। उनसे मिलने के लिए लोग आए। प्रमुख सचिव एसपी गोयल को भेजे त्‍यागपत्र में उन्‍होंने निजी पारिवारिक कारण बताया है। अभी तक उनका इस्‍तीफा स्‍वीकार नहीं हुआ है।

43 साल की दिव्‍या मित्‍तल ने 13 साल की नौकरी छोड़ने के बारे में सोशल मीडिया पर बताया था। दिव्‍या मित्‍तल एनेक्‍सी भवन स्थित अपने दफ्तर पहुंचीं। वह इस समय राजस्‍व विभाग में विशेष सचिव पद पर कार्यरत थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थोड़ी देर तक कार्यालय में रहने के बाद दिव्‍या मित्‍तल वापस लौट गईं।

सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा

जब से दिव्‍या मित्‍तल ने आईएएस से इस्‍तीफा दिया है, सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है। कोई दावा कर रहा है कि दिव्‍या मित्‍तल फील्‍ड पोस्टिंग चाहती थीं। साइड लाइन होने पर नाराज चल रही थीं। किसा का दावा है कि दिव्‍या मित्‍तल राजनीति में अपना भाग्‍य आजमाना चाहती हैं। वह अगले विधानसभा चुनाव में मिर्जापुर से लड़ सकती हैं।

मिर्जापुर में मिली थी लोकप्रियता

दरअसल, मिर्जापुर की डीएम रहने के दौरान अपने काम से दिव्‍या मित्‍तल ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। उन्‍होंने आजादी के 75 साल बाद एक गांव में पानी पहुंचाया था। इसको लेकर उनकी बहुत तारीफ हुई थी। करीब साल भर बाद जब उनका यहां से ट्रांसफर हुआ तो लोगों ने उनके ऊपर गुलाब के फूलों से बारिश की थी।

हाल ही में लिखी है किताब

2013 बैच की आईएएस दिव्‍या मित्‍तल को 2012 में आईपीएस कैडर अलॉट हुआ था। ट्रेनिंग के दौरान उनकी कड़ी मेहनत जारी रही और वे आईएएस बनने में कामयाब हो गईं। इससे पहले वह लंदन में लाखों रुपये के पैकेज में नौकरी करती थीं। उन्‍होंने आईआईटी दिल्‍ली और आईआईएम बेंगलौर से पढ़ाई की है। हाल ही उन्‍होंने एक किताब भी लिखी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments