Homeभारतउत्तरप्रदेशUP में चीनी की कालाबाजारी पर नकेल, CM योगी का सख्त आदेश,...

UP में चीनी की कालाबाजारी पर नकेल, CM योगी का सख्त आदेश, 400 टन से ज्यादा स्टॉक पर होगा एक्शन

सीएम योगी ने राज्य में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, कालाबाजारी और ओवरप्राइसिंग पर रोक लगाने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. सीएम ने 400 टन से ज्यादा स्टॉक रखने या 30 दिनों से ज्यादा भंडारण करने वाले डीलरों के खिलाफ एस्मा के तहत कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर राज्य में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी व ओवरप्राइसिंग पर पूरी तरह रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं. प्रदेश की चीनी मिलों में पर्याप्त चीनी भंडार मौजूद है.

सीएम ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि यदि कोई भी डीलर एक समय में 400 टन से अधिक स्टॉक रखता है या 30 दिन से अधिक समय तक भंडारण करता है तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

समीक्षा बैठक के अनुसार, प्रदेश की चीनी मिलों में कुल 179.38 लाख क्विंटल चीनी उपलब्ध है. इसमें सहकारी चीनी मिलों में 23.60 लाख क्विंटल, निगम चीनी मिलों में 5.28 लाख क्विंटल और निजी चीनी मिलों में 150.50 लाख क्विंटल का भंडार शामिल है. अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि 30 दिन से अधिक चीनी का स्टॉक भंडारण करने या 400 टन से ज्यादा स्टॉक रखने वालों पर एस्मा लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाए.

बैठक में सरकार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान किया है. राज्य के 48 लाख किसानों को 3217 करोड़ रुपये बांटे गए हैं. इसके साथ ही प्रदेश में गन्ने का नया पेराई सत्र आगामी 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments