Homeक्राइममुजफ्फरनगर में बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या, बाइक से आए हमलावर और...

मुजफ्फरनगर में बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या, बाइक से आए हमलावर और उतार दिया मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के दादूपुर गांव में रविवार शाम पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात हमलावरों ने पिता और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. दादूपुर गांव में रविवार शाम पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात हमलावरों ने पिता और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. इस दोहरे हत्याकांड की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

पुलिस ने मृतकों की पहचान 65 साल के मुख्तयार सिंह और उनके 35 साल के बेटे सुखजिंदर के रूप में की है.

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात उस समय हुई जब पिता और बेटा अपने घर के अंदर ही बैठे हुए थे. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने दोनों पर फायरिंग शुरू कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब रहे.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड बॉर्डर पर स्थित दादूपुर गांव में हुई इस मर्डर की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है.

इस बीच, एसएसपी सूरज कुमार राय ने जानकारी दी है कि फरार आरोपियों को जल्द से जल्द अरेस्ट करने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments