Homeक्राइममहोबा में बर्बरता: दो बाइकों में हुई टक्कर, फिर घायल के प्राइवेट...

महोबा में बर्बरता: दो बाइकों में हुई टक्कर, फिर घायल के प्राइवेट पार्ट में डाला धारदार हथियार!

महोबा के चरखारी कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर के बाद हुए विवाद में युवक पर लोहे के धारदार हथियार से हमले का मामला सामने आया है. गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है और पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है.

महोबा जिले के चरखारी कोतवाली क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय के पास दो बाइकों की भिड़ंत के बाद तीन अज्ञात युवकों ने मारपीट की और घायल युवक के प्राइवेट पार्ट में लोहे का धारदार हथियार डाल दिया. दरअसल, बाइक सवार जय सिंह और उसके साथी रमेश गोवर्धन नाथ जी मेले से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक से टक्कर के बाद यह हमला हुआ. हादसे के बाद आरोपी युवक को सड़क किनारे छोड़कर भाग गए.

मेले से लौटते वक्त हुई टक्कर

घायल के साथी रमेश के अनुसार, वह अपने मित्र टिलवापुरा निवासी जय सिंह के साथ गोवर्धन नाथ जी मेले से बाइक पर लौट रहा था. इसी दौरान सामने से तेज स्पीड से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. दोनों बाइक गिरने के बाद दूसरी बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी. बीच-बचाव करने वाले को भी पीटने और जय सिंह को निशाना बनाकर प्राइवेट पार्ट में धारदार हथियार डालने का आरोप है.

घटना के बाद परिजन सरकारी एंबुलेंस से घायल जय सिंह को चरखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे महोबा जिला अस्पताल रेफर किया गया. जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि युवक के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट है और काफी खूब बह रहा है. प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.

आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घायल युवक के साथी और मां के बयान के साथ-साथ डॉक्टर की जानकारी के आधार पर मामले की गंभीरता सामने आई है. पुलिस अब हमलावरों की पहचान करने और घटना से जुड़ी आगे की कार्रवाई करने में जुटी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments