Homeक्राइमग्वालियर में डबल मर्डर से सनसनी, जमीन विवाद में पिता-पुत्र की गोली...

ग्वालियर में डबल मर्डर से सनसनी, जमीन विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव

ग्वालियर के महाराजपुरा इलाके में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। जमीन विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपी घटना के बाद फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। साथ ही गांव में पुलिस बल की तैनाती है।

हाइलाइट्स

ग्वालियर में डबल मर्डर से फैली सनसनी
जमीन विवाद में पिता-पुत्र को गोली मारकर हत्या
घटना के बाद गांव में है तनाव का माहौल
एहतियात के रूप में पुलिस बल की तैनाती की गई

ग्वालियर: महाराजपुरा इलाके में शुक्रवार की सुबह पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जमीनी विवाद की पुरानी रंजिश के चलते यह वारदात हुई। घटना पदमपुर खेरिया गांव की है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार पदमपुर खेरिया गांव के निवासी कमलेश लोधी का राजकुमार लोधी से जमीनी विवाद चल रहा था और इसी को लेकर उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही थी।

कुछ समय पहले भी हुआ था विवाद

दोनों के बीच कुछ समय पहले भी विवाद हुआ था और इसी पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार की सुबह एक बार फिर से दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि राजकुमार लोधी ने कमलेश और उसके बेटे अमित पर गोलियां चलाई। पिता पुत्र को गोली लगी। गोली लगने से अमित लोधी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अमित के पिता कमलेश लोधी को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां कमलेश ने भी दम तोड़ दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और साथ ही आरोपियों की धर पकड़ में भी जुट गई है।

गांव में पुलिस बल की तैनात

वहीं, घटना के बाद गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। दो हत्याओं के बाद तनाव का माहौल है। आरोपियों के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments